Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नीतीश कुमार की पीएम मोदी के प्रति दीवानगी फिर आई नजर, मंच पर छुआ पैर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पीएम मोदी के नजदीक पहुंचे और झुककर प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की. नीतीश कुमार के नीचे झुकते ही पीएम मोदी खड़े हो गए और नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़कर उनका अभिवादन किया.

Nitish Kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के एकदिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया. कहा जा रहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार को यह बहुत बड़ी सौगात है. इस मौके पर मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने की कोशिश की, जिससे प्रधानमंत्री भी हतप्रभ हो गए और उनका हाथ पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर अपना संबोधन पूरा करके वापस अपनी सीट पर लौट रहे थे. इस बीच वह पीएम मोदी के नजदीक पहुंचे और झुककर प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की. नीतीश कुमार के नीचे झुकते ही पीएम मोदी खड़े हो गए और नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़कर उनका अभिवादन किया. पीएम मोदी भी अचानक मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से हतप्रभ नजर आए. इस दौरान मंच और कार्यक्रम में मौजूद लोग भी चौंक गए. कई लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इससे पहले चित्रगुप्त पूजा के मौके पर नीतीश कुमार ने भाजपा के नेता आरके. सिन्हा के पैर छूने की कोशिश की थी. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे, तभी मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तारीफ सुनकर गदगद हो गए और उन्होंने अचानक उठकर आरके सिन्हा के पैर छू लिए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest