देश

पीएम का फोन आने के बाद इस्तीफा देने राजभवन गए थे नीतीश, दीं थी शुभकामनाएं

Nitish Kumar Talk to PM Modi Before Resignation: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही ये आज शाम 5 बजे 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले पीएम मोदी के बातचीत की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामानएं दी।

पीएम मोदी ने दी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के साथ ही जदयू-आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन को भी खत्म कर दिया. बता दें कि इन तीनों दलों का गठबंधन साल 2022 से चल रहा था। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद ही नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने राजभवन पहुंचे. साथ ही राज्यपाल ‘राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर’ से सरकार को गठबंधन की सरकार को समाप्त करने का भी आग्रह किया. इस्तीफा सौंपने से पहले नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत कर शुभकामनाएं दी थीं.

गठबंधन में नहीं चल रहा था सबकुछ अच्छा

नीतीश कुमार जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर राजभवन से निकले तो उस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ साल पहले गठबंधन (राजेडी-कांग्रेस-जदयू) की सरकार बनी थी, मगर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. सहयोगी दलों के साथ काम करने में कठिनाइयां आ रही थीं. नीतीश कुमार ने बातचीत के क्रम में आगे कहा कि बड़ी मेहनत के साथ ‘इंडिया गठबंधन’ बनाया. सबको साथ लेकर चलने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आखिरकार उनको छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं सम्राट चौधरी? जो बनेंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम

गठबंधन टूटने के कब मिले थे संकेत?

बिहार में गठबंधन टूटने को लेकर दो दिन पहले यानी 26 जनवरी को ही संकेत मिल चुके थे. उस दिन राजभवन में एक ‘चाय पार्टी’ में शामिल हुए. उस दौरान नीतीश कुमार से साथ विजय सिन्हा भी मौजूद थे. टी-पार्टी के दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर हंसी-मजाक चला. जिससे गठबंधन को लेकर बहुत कुछ साफ हो गया.

वहीं शनिवार को नीतीश कुमार बक्सर गए हुए थे. जहां उनकी मुलाकात सांसद अश्विनी चौबे से हुई. अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार का स्वागत के लिए भरपूर तैयारी की थी. दोनों नेता जब मिले तो ब्रह्मपुर मंदिर जाकर एकसाथ पूजा-अर्चना की. इस घटनाक्रम से भी ये कयास लगाए जाने लगे कि बिहार में फिर से एक बाद बीजेपी-जदयू का गठबंधन होने वाला है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago