देश

“कोई दबाव होगा जो इस्तीफा दे दिया..”, नीतीश के अलग होने पर बोले लालू के दामाद तेज प्रताप यादव, सपा ने कही ये बड़ी बात

शिवांग तिमोरी

Etawah: बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से पूरे देश की राजनीति का सियासी पारा हाई हो गया है. इस पूरे मामले को लेकर बिहार से लेकर यूपी तक सियासत तेज हो गई है. लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का एनडीए के साथ गठबंधन को भाजपा के बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है. इसी बीच एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इटावा पहुंचे लालू यादव के दामाद तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफा पर कहा, ” राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन ने पूरा प्रयास किया है. भाजपा से एकजुटता के साथ लड़े, इसके बावजूद भी नीतीश कुमार ने इस तरीके का फैसला लिया तो निश्चित उनके ऊपर कोई दबाव रहा होगा और नीतीश कुमार ने अभी तक महागठबंधन छोड़ने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए हैं.

बता दें कि इटावा में शोक संवेदना व्यक्त करने सपा की सांसद डिम्पल यादव व तेजप्रताप यादव पहुंचे थे. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने नीतीश के इस्तीफा देने को लेकर निशाना साधा. बता दें कि तेज प्रताप इटावा के भरथना में शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ध्रुव यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के दलों ने पूरा प्रयास किया कि भाजपा से पूरी एकजुटता के साथ लड़े उसके बावजूद भी नीतीश कुमार ने इस तरह का फैसला लिया है, तो निश्चित उनके ऊपर कोई दबाब रहा होगा. इसी के साथ तेज प्रताप ने आगे कहा कि, अभी तक वह इसका कोई ठोस कारण नही बता पाए हैं. महागठबंधन छोड़ने का जिस तरह से भाजपा पार्टी दूसरी पार्टियों को तोड़ रही है इससे पहले महराष्ट्र में किया उसी तर्ज पर चलकर जेडीयू को अपने पाले में लिया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता का पूरा समर्थन तेजस्वी व आरजेडी के साथ है. हमने नौकरियां दी है जिसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे. बिहार इस बार सबसे ज्यादा सीट सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें- Budget 2024: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, 300 छुट्टियों की हो सकती है घोषणा

अखिलेश ने पेश किया गठबंधन का मॉडल

दूसरी ओर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से फिर सरकार बनाने के ताजा घटनाक्रम के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने की ओऱ से भी बयान सामने आया है. रविवार को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि, अखिलेश यादव ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठबंधन का एक मॉडल पेश किया है और दूसरों को इसका अनुसरण करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘जो चुनाव होने जा रहे हैं वह धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं. हमारी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के साथ सीट बंटवारे की घोषणा करके एक मॉडल पेश किया है. कांग्रेस के साथ दूसरे दौर की बातचीत चल रही है. भाजपा को हटाने के लिए सभी को इसका पालन करना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

22 seconds ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

19 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

22 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

40 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

47 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

52 minutes ago