देश

संसद में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल, AAP ने वीडियो शेयर कर पूछा- इन्‍हें सस्पेंड नहीं किया जाएगा?

Minister Narayan Rane Video: लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद में कुछ सांसद ऐसे लब्ज इस्तेमाल कर डालते हैं, जिसे सुनकर सियासी गलियारों में बवाल मच जाता है. कई बार सांसदों की जुबान पर उनकी ही पार्टी को शर्मसार होना पड़ता है. आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ऐसे ही बिफर गए. उन्‍होंने शिवसेना (UBT) के नेता को चुप कराने के लिए ‘औकात’ शब्द का कई दफा इस्‍तेमाल किया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री नारायण राणे की आपत्तिजनक भाषा का वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. AAP ने वीडियो ट्वीट कर सवाल पूछा कि क्या बीजेपी के मंत्री को अभद्र भाषा के लिए सस्पेंड किया जाएगा?

बता दें कि यह घटना लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान की है. विपक्षी दलों के सांसद सत्‍तापक्ष के विरोध में हंगामा कर रहे थे. उसी दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) पर हमला बोला था. AAP ने अभी जो वीडियो ट्वीट किया है, उसे उसी समय का बताया जा रहा है. वीडियो में नारायण राणे को उद्धव सेना के लिए ‘औकात’ शब्द का प्रयोग करते सुना जा सकता है.

‘अगर कोई पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाएगा….’
नारायण राणे ने कहा, ‘अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना (UBT) के अरविंद सावंत का भाषण सुनकर मुझे लगा कि मैं दिल्ली में नहीं महाराष्ट्र विधानसभा में बैठा हूं.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘जिस हिंदुत्व के बारे में वह कहते हैं कि उन्हें गर्व है तो 2019 में वह कहां था, जब सत्ता पाने के लिए बीजेपी को धोखा देकर शरद पवार के पास चल गए थे.’ राणे यहीं नहीं रुके, वह और हमलावर हो गए. उन्होंने बोला, ‘अरे बैठ, पीछे बैठ…हमारे पीएम पर अभी कोई सवाल नहीं उठा सकते हैं. उनकी औकात नहीं है. अगर कोई पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाएगा तो मैं तुम्हारी औ** निकालूंगा.’

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी निकालेंगे दोबारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कांग्रेस का ऐलान- इस बार पश्चिम से पूर्व की ओर करेंगे पैदल सफर

स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सांसद ने टोका, लेकिन नहीं रुके राणे
इस दौरान स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को टोका और इस तरह के व्यक्तिगत कमेंट नहीं करने को कहा. उन्होंने दो बार नारायण राणे को टोका और बैठने के लिए कहा. वीडियो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संसद में कैसे हंगामा हुआ होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

37 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago