Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसद में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल, AAP ने वीडियो शेयर कर पूछा- इन्‍हें सस्पेंड नहीं किया जाएगा?

Narayan Rane Slams Shivsena (UTB) आज केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शिवसेना (UTB) पर जुबानी हमला करते वक्त लाल-ताते हो गए. बोले— बैठ नीचे बैठ! मोदी-अमित शाह पर उंगली उठाई तो औकात बता दूंगा…’

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Minister Narayan Rane Video: लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद में कुछ सांसद ऐसे लब्ज इस्तेमाल कर डालते हैं, जिसे सुनकर सियासी गलियारों में बवाल मच जाता है. कई बार सांसदों की जुबान पर उनकी ही पार्टी को शर्मसार होना पड़ता है. आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ऐसे ही बिफर गए. उन्‍होंने शिवसेना (UBT) के नेता को चुप कराने के लिए ‘औकात’ शब्द का कई दफा इस्‍तेमाल किया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री नारायण राणे की आपत्तिजनक भाषा का वीडियो ट्वीट करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. AAP ने वीडियो ट्वीट कर सवाल पूछा कि क्या बीजेपी के मंत्री को अभद्र भाषा के लिए सस्पेंड किया जाएगा?

बता दें कि यह घटना लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान की है. विपक्षी दलों के सांसद सत्‍तापक्ष के विरोध में हंगामा कर रहे थे. उसी दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) पर हमला बोला था. AAP ने अभी जो वीडियो ट्वीट किया है, उसे उसी समय का बताया जा रहा है. वीडियो में नारायण राणे को उद्धव सेना के लिए ‘औकात’ शब्द का प्रयोग करते सुना जा सकता है.

‘अगर कोई पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाएगा….’
नारायण राणे ने कहा, ‘अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना (UBT) के अरविंद सावंत का भाषण सुनकर मुझे लगा कि मैं दिल्ली में नहीं महाराष्ट्र विधानसभा में बैठा हूं.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘जिस हिंदुत्व के बारे में वह कहते हैं कि उन्हें गर्व है तो 2019 में वह कहां था, जब सत्ता पाने के लिए बीजेपी को धोखा देकर शरद पवार के पास चल गए थे.’ राणे यहीं नहीं रुके, वह और हमलावर हो गए. उन्होंने बोला, ‘अरे बैठ, पीछे बैठ…हमारे पीएम पर अभी कोई सवाल नहीं उठा सकते हैं. उनकी औकात नहीं है. अगर कोई पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाएगा तो मैं तुम्हारी औ** निकालूंगा.’

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी निकालेंगे दोबारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कांग्रेस का ऐलान- इस बार पश्चिम से पूर्व की ओर करेंगे पैदल सफर

स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सांसद ने टोका, लेकिन नहीं रुके राणे
इस दौरान स्पीकर की कुर्सी पर बैठे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को टोका और इस तरह के व्यक्तिगत कमेंट नहीं करने को कहा. उन्होंने दो बार नारायण राणे को टोका और बैठने के लिए कहा. वीडियो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संसद में कैसे हंगामा हुआ होगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest