खेल

31st World University Games: भारतीय एथलीट्स ने जीते 11 गोल्‍ड समेत 26 मेडल, PM मोदी ने दी जीत की बधाई

World University Games 2023: चीन में हुए 31वें वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी गेम्‍स में भारतीय एथलीट्स ने खूब कमाल दिखाया. भारत के युवा खिलाड़ी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 26 पदकों के साथ वतन लौट रहे हैं. खिलाड़ियों ने विभिन्‍न प्रतिस्‍पद्धाओं में 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक जीते. उनकी इस उपलब्‍धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सभी को ट्वीट कर बधाई दी.

पीएम मोदी ने पदक विजेताओं की तस्‍वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों को सलाम जिन्होंने देश को गौरव दिलाया और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया.

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, “विशेष रूप से खुशी की बात यह है कि भारत ने 1959 में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक विश्व विश्वविद्यालय खेलों में कुल 18 पदक जीते हैं. इस प्रकार, इस वर्ष 26 पदकों का आना वास्तव में उल्लेखनीय है.” उन्होंने आगे कहा, “यह शानदार प्रदर्शन हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण का प्रमाण है. मैं इस सफलता के लिए एथलीटों, उनके परिवारों और कोचों को बधाई देता हूं और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी बोलती हैं शानदार भोजपुरी, बनारस की लड़की को ऐसे मिला था ‘विंडीज प्यार’, अस्सी घाट से न्यूयॉर्क होते हुए त्रिनिदाद में ‘गंगा जूस कॉर्नर’ तक की दिलचस्प कहानी

पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा भारत
बता दें कि FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन चीन के चेंगदू में कराया गया. जिसमें भारत ने 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य सहित 26 पदक जीते. चीन के छठे सबसे बड़े शहर में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स द्विवार्षिक बहु-खेल आयोजन का 31वां संस्करण था, पहले यह गेम्‍स 2021 में होने थे, लेकिन तब आयोजन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. जिसके बद ये मल्टी-स्पोर्ट मीट 28 जुलाई 2023 से 8 अगस्त 2023 तक चले.

भारतीय दल ने जिन खेलों में प्रतिस्पर्धा की, उनमें शामिल थे- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तलवारबाजी, जूडो, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, तायक्वोंडो, टेनिस और वॉलीबॉल.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

4 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

22 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

34 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

51 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

1 hour ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

1 hour ago