देश

यूपी में मिलावटखोरों की खैर नहीं! CM योगी के निर्देश पर विशेष टीम ने चलाया अभियान

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पर्व और त्योहारों में खान-पान की वस्तुओं की शुद्धता को देखते हुए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वहीं शनिवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए CM ने मानक पर खरे ना उतरने वाले, नकली, मिलावटी दवाओं की बिक्री और वितरण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए है.

योगी ने कहा, नकली, मिलावटी किसी भी खाद्य सामग्री में नहीं होना चाहिए. ऐसी चीजों पर नियंत्रण बनाए रखें. मिलावटखोरी आमजन के जीवन से खिलवाड़ है. किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाही की जायेगी.

CM ने ये भी कहा कि यह सुखद है कि विगत दिनों में सात मंडल मुख्यालयों पर सचल खाद्य जांच प्रयोगशालाओं का संचालन शुरू हो गया है.

जवाबदेही तय करेंगे

मेरठ, गोरखपुर और आगरा में दवाओं के नमूनों का विश्लेषण करने की सुविधा भी शुरू हो गई है., आजमगढ़, अयोध्या और लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती, मुरादाबाद, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, मिर्जापुर, बरेली देवीपाटन मंडल में मंडलीय प्रयोगशालाओं का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए. एक नोडल अधिकारी तैनात करते हुए कार्यों की दैनिक मॉनीटरिंग की जाए. यह जनहित से जुड़ीं अहम परियोजनाएं हैं, इसमें देरी होने पर जवाबदेही तय की जाएगी.”

प्रदेश में खाद्य प्रयोगशालाओं की विश्लेषण क्षमता 30,000 खाद्य नमूने प्रति वर्ष है. CM ने कहा,   प्रयोगशालाओं की संख्या और क्षमता बढ़ाते हुए इसे 1 लाख से अधिक नमूने की क्षमता तक बढ़ाया जाए. औषधि प्रयोगशालाओं की विश्लेषण क्षमता जो कि अभी 10,000 औषधि नमूने प्रति वर्ष है, 50 हजार तक बढ़ाने की कार्रवाई की जायेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

43 seconds ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

32 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

51 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago