देश

वाराणसी में जल्द होगा रोप-वे का निर्माण, 3 कंपनियां आईं सामने, फाइनेंशियल बिड शुरू

देश में पहली बार सार्वजनिक परिवहन के लिए काशी में जल्द ही रोप वे का निर्माण होने जा रहा है. प्रस्तावित रोपवे के लिए तीन विदेशी कंपनियां सामने आई है. वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ टेंडर कराने के लिए लगाई गई नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (NHLML) अब आई तीनों एजेंसी का तकनीकी परीक्षण करने के बाद फाइनेंसियल बिड का परीक्षण करेगी. कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 4 किमी लंबी दूरी में रोपवे संचालित करने के लिए आस्ट्रेलिया की डॉपेल मेयर, फ्रांस की पोमा और स्विट्जरलैंड की बार्थोलेट कंपनी ने आवेदन किया है. विकास प्राधिकरण के साथ एनएचएलएमएल (NHLML) इस बार एजेंसी फाइनल करने के साथ काम शुरू कराने की तैयारी में है.

प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) माडल पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना का विकास, क्रियान्वयन, निर्माण, संचालन और रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (NHLML)  को जिम्मेदारी सौंपी है.

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

रोपवे के जमीन पर उतरने से बनारस में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगी. शहर में रोपवे चलाने का निर्णय काशी में पुरानी सड़कें संकरी होने, ट्रैफिक का अधिक दबाव और जाम को देखते हुए लिया गया है.

पांच जगहो पर बनेगा स्टेशन

रोपवे परियोजना का पहला चरण पायलट प्रोजेक्ट है. पहले चरण की सफलता के बाद इसके रूट को और विस्तार किया जाएगा. वर्तमान में जो पहला डीपीआर(DPR) तैयार हुआ है, उसके जरिए एक बार में 45 सौ लोग यात्रा कर सकते है. दिनभर में 72 हजार से अधिक लोग इस रोपवे से यात्रा कर पाएंगे. इसका किराया भी बहुत कम होगा. कैंट रेलवे स्टेशन, से शुरू हो कर काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर क्रासिंग, जोकि टर्निंग स्टेशन होगा तथा अंतिम स्टेशन गोदौलिया पर प्रस्तावित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago