देश

UP Politics: “सरकार कितने भी कानून बना ले मगर पैदाइश नहीं रुकने वाली”, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का अजीबो-गरीब बयान

मुजम्मिल दानिश

UP Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा. कितने भी कानून बना लिए जाएं, लेकिन पैदाइश नही रुकने वाली. उन्होंने ये भी कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नही होगा. वहीं भाजपा को नसीहत देते हुए बोले कि, आप मोहब्बत पैदा कीजिए.

बता दें कि हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद व वरिष्ठ नेता डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, “अल्लाह ताला ने सबसे पहले रूहें बनाई फिर इंसान को बनाया. इसी के साथ वह आगे बोले कि “दुनिया में आने के बाद लोग अलग-अलग मज़हब को मानने वाले बन गए.” सपा सांसद ने कहा कि कुरान शरीफ़ अल्लाह का कानून है. दुनियावी कानून से अल्लाह के बनाए गए कानून पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा. सपा सांसद डॉ बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि सरकार कितने भी कानून बना ले मगर पैदाइश नही रुकने वाली.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “सपा, बसपा, लोकदल और सुभासपा समेत सभी दलों को होना होगा एक”, BJP को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए ओपी राजभर ने दी नसीहत

सपा सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से जनसंख्या नियंत्रण में कमी नहीं आने वाली. उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, पूरे मुल्क का निजाम आपके हाथों में है तो आप सभी के साथ एक जैसा इंसाफ करो. गलती जिस किसी की भी हो सजा उसी को ही दी जाए. सपा सांसद ने कहा कि इंसाफ बाहैसियत हिंदू मुसलमान नहीं हो सकता. बल्कि इंसाफ सभी के साथ समान रूप से किया जाए.

सपा सांसद ने बीजेपी को लेकर कहा कि नफरत पैदा करने की बजाय आप मोहब्बत पैदा कीजिए. उन्होंने कहा कि आप दिलों को जोड़िए. मोहब्बत पैदा कीजिए उसके बाद हिंदुस्तान तरक्की की राह पकड़ेगा. सपा सांसद ने दावा किया कि सरकार कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना ले, लेकिन वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago