भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए चीन ने नए ऑनलाइन वीजा (China Online Visa) एप्लीकेशन सिस्टम की शुरुआत की है. इस नई सुविधा से अब भारत के नागरिक चीन जाने के लिए वीजा रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे पूरा प्रोसेस पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगी.
दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने यह जानकारी दी कि चीन के वीजा (Chinese Visa) के लिए ऑनलाइन सेवा 22 दिसंबर 2025 से ऑफिशियली लागू कर दी गई है. बता दें कि पुरानी प्रक्रिया में आवेदकों को भारी मात्रा में कागजी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से दूतावास या वीजा केंद्र के कई चक्कर लगाने पड़ते थे. वहीं, इस नए सिस्टम के आने से ये झंझट काफी हद तक कम हो जाएंगी.
शेनझेन स्थित ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (GBA) ने इसको लेकर एक रिपोर्ट भी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, अब एलीजीबल भारतीय आवेदक वीजा के लिए L फॉर्म (पर्यटक के लिए ), M फॉर्म (व्यावसायिक के लिए ), X फॉर्म (छात्र के लिए) और Z फॉर्म (कार्य के लिए) को घर बैठे डिजिटली आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि जब आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, तब उन्हें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और तय प्रक्रिया के अनुसार बायोमेट्रिक औपचारिकताएं पूरी करनी होगी.
चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट के माध्यम से पहले ही इस सेवा की घोषणा कर दी थी. दूतावास के अनुसार, यह नई प्रणाली आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. हालांकि, सुरक्षा और जांच से जुड़ी मौजूदा प्रक्रियाओं में कोई ढील नहीं दी गई है.
गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने भी चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कदम उठाए थे. ऐसे में चीन का यह फैसला दोनों देशों के बीच यात्रा, शिक्षा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…