देश

नोएडा में मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय पुलिस’ का दफ्तर, फर्जी वर्दी-आईडी और मुहर बरामद; संचालकों की डिग्री उड़ा देगी होश

Fake Police Station In Noida: गाजियााबाद के बाद नोएडा पुलिस ने एक फर्जी पुलिस ऑफिस का भंडाफोड़ किया है. यह ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से संचालित किया जा रहा था. इस ऑफिस में पुलिस जैसी वर्दी, लोगो और नाम का इस्तेमाल कर आम जनता को ठगने का गोरखधंधा चल रहा था. यहां से फर्जी कागजात के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह थाना गौतमबुद्धनगर के फेज-3 क्षेत्र में सेक्टर-70 में स्थापित किया गया था.

कैसे करते थे ठगी?

आरोपी खुद को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी का अधिकारी बताते थे और ‘वेरिफिकेशन’ या ‘जांच’ के नाम पर लोगों को डराकर और भ्रमित कर अवैध रूप से धन ऐंठते थे. वे अपनी वेबसाइट के माध्यम से लोगों से डोनेशन के रूप में पैसा लेते थे और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रदर्शित करते थे.

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • – 9 मोबाइल फोन
  • – 17 फर्जी स्टांप/मोहर
  • – 6 चेकबुक
  • – 9 फर्जी ID कार्ड
  • – 6 एटीएम कार्ड
  • – मंत्रालयों से मान्यता प्राप्त फर्जी सर्टिफिकेट
  • – 4 बोर्ड (International Police के नाम से)
  • – 42,300 रुपये नगद
  • – फर्जी लेटरहेड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, सीपीयू और अन्य दस्तावेज

ये भी पढ़ें: ट्रंप की मुलाकात से पहले पुतिन ने क्यों किया PM मोदी को कॉल? भारत बोल- हम तैयार हैं

6 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विभाष चन्द्र अधिकारी, अराग्य अधिकारी, बाबुल चन्द्र मंडल, पिंटू पाल, समापद मल और आशीष कुमार शामिल हैं. सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. इसमें से कुछ 12वीं पास है. 4 आरोपी 12वीं पास और एक बीए और एक एलएलबी पास है. पुलिस ने आरोपियों के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

  • गैंग बनाकर आफिस किराए पर लेकर आम लोगों को भ्रमित करते थे.
  • पुलिस जैसा रंग, लोगो इस्तेमाल कर बोर्ड लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे थे.
  • लोगों को भ्रमित करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों फर्जी दस्तावेज दिखाते थे.
  • आम लोगों को धमकाने के लिए अपनी संस्था को इंटरनेशनल श्रेणी का बताते थे.
  • खुद का संबंध इंटरपोल, मनवाधिकार आयोग, युरेसिया पोल से बताते थे.
  • वेबसाईट www.intlpcrib.in के जरिए डोनेशन मांगा जाता था.

क्या बोले DCP?

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का ऑफिस खोला था. पुलिस ने मौके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी ने कहा कि उन्होंने जाल बिछाने से पहले उसे तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: रेलवे टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20 फीसदी डिस्काउंट; जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

गाजियाबाद कांड से मिलता-जुलता मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी ऑफिस करीब 2 महीने से चला रहे थे. वह खुद को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी का अधिकारी बताते थे. लोगों को वह ‘वेरिफिकेशन’ या ‘जांच’ के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद वह डराकर और भ्रमित कर अवैध वसूली करते थे. यह मामला गाजियाबाद के दूतावास कांड से मिलता-जुलता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago