फोटो-सोशल मीडिया
Seema Haider News: अपने प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं. पाकिस्तानी सीमा हैदर अब खुद को सनातनी बताती हैं और लगातार हिंदू पर्वों को मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. कभी उनका वीडियो भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए वायरल होता है तो कभी वह जय हिंद का नारा लगाते हुए दिखाई देती हैं. हाल ही में उनका बेटा हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नजर आया था तो वहीं उन्होंने 14 फरवरी को वैलेंटाइन के दिन सुंदरकांड का पाठ कराया. तो इसी क्रम में अब उन्होंने रामलला के दर्शन के लिए पैदल ही अयोध्या जाने की ठानी है और इसके लिए उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार से इजाजत मांगी है.
बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद से ही कई बार सीमा हैदर रामलला के दर्शन के लिए इच्छा जता चुकी हैं. वह अपने भारतीय पति सचिन के साथ रामलला के दर्शन करना चाहती हैं. बता दें कि सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता दिलाने की कोशिश में जुटे सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह व सीमा के मुंहबोले भाई ने कहा है कि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है. तो वहीं रामलला के दर्शन को लेकर सीमा हैदर ने मीडिया को बयान दिया है कि वह सचिन और पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहती है. वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव से अयोध्या तक पैदल ही जाना चाहती हैं. मालूम हो कि नोएडा से अयोध्या तक की दूरी करीब 645 किलोमीटर है. अगर सीमा को अयोध्या जाने की इजाजत मिलती है तो उसे कई दिनों तक पैदल चलते हुए यह दूरी तय करनी पड़ेगी. तो वहीं वकील एपी सिंह कहते हैं कि, अयोध्या जाने के लिए अनुमति लेने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
बता दें सीमा हैदर पाकिस्तानी भाभी नाम से मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनके हर तरह के वीडियो खूब वायरल होते हैं. सीमा हैदर ने वैलेंटाइन डे पर आस्था में लीन दिखाई दीं. उन्होंने अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था. वह कहती हैं कि पाकिस्तान में रहते हुए भी उसे हिंदू पर्व-त्योहार बहुत पसंद थे और चुपके से इन्हें मनाया करती थी. तो वहीं भारत आने के बाद से सीमा हैदर लगातार हिंदू और राष्ट्रीय पर्वों को मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनको बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. कभी अपने पति के साथ किसी फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते हुए उनका वीडियो वायरल होता है तो कभी भक्ति में लीन होकर वीडियो वायरल होता है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…