मर्डर और लूट का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सरस्वती एनक्लेव, ग्राम सुत्याना में रहने वाले एक चिकित्सक की 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर घर से लाखों रुपये लूटने के आरोपी बदमाश को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप विश्वास मूल रूप से मेरठ जिले के हस्तिनापुर का निवासी है और वह नोएडा के सेक्टर 82 में रहता है. आरोपी ने लूट और हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है तथा पुलिस ने सेक्टर 82 स्थित उसके घर से लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस जब बदमाश को लेकर लौट रही थी तभी उसने लघुशंका करने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने जैसे ही उसे लघुशंका के लिए गाड़ी से नीचे उतारा बदमाश ने पुलिस की पिस्तौल छीन ली तथा पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तान दी. इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर में गोली मार दी. बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अनिल कुमार यादव ने बताया कि मूल रूप से मेरठ जिला निवासी डॉ. सुदर्शन बैरागी वर्तमान में नोएडा के ग्राम सुतियाना के सरस्वती एनक्लेव में अपने परिवार सहित रहते हैं और नोएडा सेक्टर 93 के गेझा गांव में उनका क्लीनिक है.
उन्होंने बताया कि डॉ. सुदर्शन बैरागी मंगलवार सुबह अपनी 14 वर्षीय बेटी शिल्पी को घर पर छोड़कर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ क्लीनिक पर चले गए. दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब वह घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी है, उसके गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ है और उसके मुंह से खून निकल रहा है.
यह भी पढ़ें- हम राजनीतिक अछूत हैं, इसलिए हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, विपक्ष की बैठक पर AIMIM का हमला
डीसीपी ने बताया कि डॉ. बैरागी ने अपनी बेटी को नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुदर्शन बैरागी के अनुसार घर से 25 लाख रुपये गायब हैं. उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने कुछ दिन पहले ही एक प्लॉट बेचा था और वही पैसा घर में रखा हुआ था. उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…