देश

Noida Rapid Rail: दिल्ली के IGI से नोएडा एयरपोर्ट के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, तैयारी शुरू, जानें क्या होगा रूट

Noida Rapid Rail: गाजियाबाद-मेरठ रूट के बाद अब रैपिड रेल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नोएडा के जेवर स्थित हवाईअड्डे के बीच चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसको लेकर रूट प्लान भी सामने आ गया है. बता दें कि पिछले दिनों ही सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा दौरे पर आए थे, तभी उनके सामने अधिकारियों ने इस सम्बंध में प्रस्ताव रखा था. फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस रूट को लेकर शासन से अनुमति मिल सकती है.

14 दिसम्बर को होगी बैठक

इस सम्बंध में अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि, इस प्लान को लेकर 14 दिसंबर को लखनऊ में एक बैठक हो सकती है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस रूट के लिए शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद है. इसी के साथ उन्होंने रूट को लेकर जानकारी दी कि, यह रूट सराय काले खां के पास से परी चौक तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानंतर पूरी तरह से एलिवेटेड रूट होगा. उन्होंने कहा कि, गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर हवाई अड्डे तक का रूट पहले ही फाइनल हो गया है.

ये भी पढ़ें- भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, बीजेपी ने फिर चौंकाया, दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

12 स्टेशन बनाने की है प्लानिंग

अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत एयरपोर्ट तक 72.3 किमी का गलियारा तैयार किया जाएगा, जिसमें 12 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है. उन्होने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस रूट पर पहले फेज में 2031 तक रैपिड रेल शुरू होने की सम्भावना है. बजट को लेकर अधिकारी ने बताया कि, इस पर करीब 16 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. ये इसलिए और अहम हो जाता है क्योंकि जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है जोकि देश में सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस एयरपोर्ट को पहले फेज का काम 2024 तक पूरा हो जाएगा और अक्टूबर 2024 से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

ये होंगे स्टेशन

रूट को लेकर अधिकारी ने जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर गाजियाबाद, गाजियाबाद साउथ, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4, सेक्टर-2, नालेज पार्क-5, सूरजपुर, परी चौक, ईकोटेक-6, दनकौर, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18, सेक्टर-20, 21, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्टेशन होंगे. उन्होंने आगे बताया कि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक गाजियाबाद से रैपिड रेल कनेक्टिविटी के बाद इसे आईजीआई एयरपोर्ट से भी जोड़ दिया जाएगा. उन्होंने रूट के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि, इसमें ये रूट गाजियाबाद, सराय काले खां होकर आईजीआई से जुड़ेगा.

इतना समय लगेगा पहुंचने में

अधिकारी ने समय को लेकर जानकारी दी और बताया कि, इस ट्रेन के शुरू होने के बाद आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 80 मिनट, सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट तक 70 मिनट, गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 50 मिनट और मेरठ से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 85 मिनट का समय यात्रियों को लगेगा. इसके शुरू होने के बाद लोगों का समय बचेगा और यात्रा करने में आसानी रहेगी. जो प्रतिदिन इन क्षेत्रों से आते-जाते हैं, उनके लिए यह काफी सुविधाजनक रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

9 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

38 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

44 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

46 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

56 minutes ago