अखिलेश यादव
UP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का बार-बार दावा कर रही है तो इसी बीच अखिलेश यादव की नाराजगी कांग्रेस से कम होती दिखाई नहीं दे रही है. इसी बीच इंडिया गठबंधन को लेकर उनका बयान सामने आया है और उन्होंने पीडीए को अपना नया गठबंधन बताया है. दूसरी ओर भाजपा और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तो ऐसी है कि आपकी जेब खाली करा देगी और ऊपर से लाठी पड़ेगी वो अलग. यहां बीजेपी की मनमानी चल रही है.
औरैया जिले के एवराकटरा मे एक कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिरकत की. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि, ” 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. बीजेपी की जो गारंटी हैं महंगाई बढ़ाने की गारंटी है. बीजेपी जो गारंटी देती है वो बेरोजगारी बढ़ाने की गारंटी देती है. जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अन्याय हो रहा है.” इसी के साथ ये भी कहा कि, उसकी गारंटी है इस सड़क पर ट्रैफ़िक पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देंगे. गौशाला में गाय दफन है. गंगा मइया साफ नहीं है. बीजेपी की गारंटी है. बिजली महंगी हो गई घर -घर बेरोजगार बैठे हैं.
ये भी पढ़ें- Article 370 Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लद्दाख में अंदर घुस गया चीन
वहीं विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर अखिलेश ने कहा कि, ये बीजेपी के लोगों के लिए चिंता का विषय है. बीजेपी से समीक्षा बैठक करने वाले लोग यह कह रहे हैं कि ये परिवर्तन का वोट पड़ा है. सत्ता को हटाने का वोट पड़ा है और अगर सत्ता को हटाने का वोट अगर प्रदेश लेवल पर पड़ा है तो 24 में एक बार फिर सत्ता को हटाने के लिए वोट पड़ेगा. इसी के साथ सलाह देने के लहजे में बोले, भाजपा को ये सोचना चाहिए कि ये परिवर्तन का वोट पड़ा है और अगर परिवर्तन होगा तो दिल्ली की सरकार जाएगी.
वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन हो, यूपी की तरह बाबा ही राजस्थान में भी सीएम हो, के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि, अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश ठीक चले.. ऐसा न हो 46 में 56 वाली बात कही जाए और अगर पूछा जाए 46 में 56 क्यों कहा तो आज भी उसकी सूची जारी नहीं है. उत्तर प्रदेश में निवेश का बड़ा सपना दिखाया था. जमीनी स्तर पर क्या पहुंचा क्या काम हुआ कुछ नहीं पता. फिलहाल 2024 में बदलाव देखने को मिलेगा. इसी के साथ सपा की तैयारी को लेकर कहा कि, सपा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयारी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…