सांकेतिक तस्वीर
Noida News: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है. मामला नोएडा के सलारपुर कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि अनैतिक देह व्यापार में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से दो महिलाओं को मुक्त कराया है. बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यह गिरोह इस धंधे में सक्रिय है.
सूचना के आधार पर छापेमारी
इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात में पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि नोएडा के सलारपुर कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. इस मामले में सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस और देह व्यापार रोधी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह की धरपकड़ की.
दो महिलाओं को कराया चंगुल से मुक्त
सहायक पुलिस आयुक्त ने मामले में आगे बताया कि मौके से पुलिस ने इसकी संचालिका और मौके पर मौजूद ग्राहकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो महिलाओं को गिरोह के चंगुल से मुक्त भी कराया गया है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक, अनिल, मनप्रीत सेठी, हरीश, राजन, समीर और माला देवी है. सलारपुर कालोनी में काला गेट सलारपुर स्थित नीरज भाटी के मकान में चल रहे इस रैकेट की सरगना माला देवी थी, जो अपने सहयोगी मनप्रीत के साथ मिलकर काफी दिनों से इस रैकेट को चला रही थी.
इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में फिर गरजा बुलडोजर, अतीक अहमद के फाइनेंसर मसकुद्दीन का घर जमींदोज
परिवार वाले भी जिम्मेदार
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके से दो महिलाओं को पुलिस ने गिरोह से मुक्त कराया है. इन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया था. वहीं जांच के दौरान पुलिस को यह चौंकाने वाली बात पता चली है कि कुछ महिलाओं को उनके परिजनों ने जबरन इस गिरोह के पास भेजा था. यहां तक की पुलिस को इस बात का पता चला कि एक महिला का पति ही उससे यह काम करवाता था.
NEW DELHI: ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का तीसरा संस्करण 17 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल…
गोरखपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत सामने आई है. आरोपी मास्टर ने प्लास…
Gurmeet Ram Rahim News: 21 दिन की फरलो पूरी होने के बाद डेरा सच्चा सौदा…
Delhi DTC Bus: दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में दिव्यांगों के लिए सुविधाओं को बेहतर…
PM Modi Semiconductor Meeting: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने…
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को 300 मीटर…