IDF ने तोड़ा हमास का पहला सुरक्षा घेरा
इजरायल और हमास बीच चल रही जंग को 25 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस दौरान दोनों तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. अब इजरायली सेना ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने हमास के पहले सुरक्षा घेरे को तोड़ने में सफलता हासिल कर ली है. IDF के सैनिक गाजा शहर की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. साथ ही सेना ने हमास के एक और कमांडर को ढेर कर दिया है. सेना ने बताया कि हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई में अब तक 16 सैनिकों की मौत हो चुकी है.
IDF प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि “हमारी सेना ने सटीक जानकारी, बेहतर प्लानिंग और एकसाथ जमीन, हवा और पानी से गाजा पट्टी के नॉर्थ में हमास का पहला सुरक्षा घेरा जो बना हुआ था, उसे तोड़ दिया है.”
ब्रिगेडिर आईडीएफ के 162वें डिवीजन कमांडर जनरल इत्जिक कोहेन ने आगे बताया कि IDF गाजा में काफी अंदर तक आगे घुस चुकी है. इसके साथ ही गाजा शहर के गेट तक पहुंच गई है. इत्जिक कोहेन ने कहा कि बीते 5 दिनों में इजरायली सेना ने हमास की क्षमताओं को काफी हद तक खत्म करने में सफलता पाई है. हमास की रणनीति, सुविधाओं, उसके विस्फोटक पदार्थों के अलावा जमीनी सुरंगों और अन्य चीजों पर हमला किया गया है. इन सब को पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है. हालांकि ये सब काफी कठिन रहा है और अभी और चलने वाला है.
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: दिल्ली में इजरायली दूतावास ने जारी किए बंधक नागरिकों के पोस्टर, कहा- हमास के कब्जे में बच्चे और बुजुर्ग
IDF प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी दी थी कि एयर स्ट्राइक में हमास के एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल के चीफ कमांडर मुहम्मद एसार को मार गिराने में भी सेना को कामयाबी मिली है. एसार गाजा पट्टी में हमास के सभी एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट्स का मुखिया था. IDF ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है. इजरायली सेना का दावा है कि इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर किए गए मिसाइल हमलों को मुहम्मद ही लीड कर रहा था.
इजरायली सेना के 16 जवान इस युद्ध के दौरान मारे गए हैं. जिसमें एक बख्तरबंद वाहन पर हुए मिसाइल हमले में 11 जवानों की मौत हो गई. इसके अलावा आरपीजी हमले में दो सैनिक मारे गए.इस जंग में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायल में हमास के हमलों में अब तक 1400 लोगों की मौत हुई है. जबकि गाजा में साढे़ आठ हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
-भारत एक्सप्रेस
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…