देश

उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, 21 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन, 9 सितंबर को होगी वोटिंग

भारतीय निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति (Vice President) चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की है. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है.

Vice President चुनाव की अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति (Vice President) चुनाव अधिनियम-1952 की धारा 4 की उप-धारा (4) और (1) के तहत गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की. ईसीआई के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं, जबकि राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

21 अगस्त तक कर सकते हैं नामांकन

निर्वाचन आयोग ने बताया कि उम्मीदवार 21 अगस्त तक संसद भवन के कमरा संख्या आरएस 28 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन पत्र जमा होगा. अगर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित न हों, तो सहायक निर्वाचन अधिकारी गरिमा जैन या विजय कुमार के पास जमा किया जा सकता है.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हर नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार के मतदाता क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम दर्शाने वाली प्रमाणित प्रति लगानी होगी. प्रत्येक उम्मीदवार को 15 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी. नामांकन पत्र का फॉर्म ऑफिस से कार्य समय में प्राप्त किया जा सकता है. सभी नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 22 अगस्त को सुबह 11 बजे की जाएगी. यदि कोई उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहे, तो वह या उसका प्रस्तावक 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे से पहले ऑफिस में सूचना दे सकता है.

यह भी पढ़ें- SIR In Bihar: सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद! चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराने अब तक नहीं पहुंचा एक भी दल

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर चुनाव कराना पड़ा तो मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना को एक साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजपत्रों में प्रकाशन की व्यवस्था भी की गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

57 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago