लीगल

सांसद कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री में जमा एक करोड़ रुपए रिलीज करने का दिया आदेश

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तो के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा एक करोड़ रुपए को रिलीज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने साल 2022 में विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए यह पैसा जमा करने का आदेश दिया था. जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एन कोटिश्वर की पीठ ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम को 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2021 तक कुछ शर्तों के साथ विदेश जाने की अनुमति दिया था.

मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जांच

हालांकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कार्ति चिदंबरम पर जांच में सहयोग नही करने का आरोप लगाते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की थी. एसजी मेहता ने यह भी कहा था कि आरोपी चिदंबरम पूछताछ के लिए जारी समन पर पेश नहीं होते हैं. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने एसजी से इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने को कहा था. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि इस पहलू पर आगे विचार होगा. इससे पहले कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को 2 करोड़ रुपये जमा करने को कहा था.

कोर्ट ने यह भी कहा था कि आप जिस देश में जाएंगे, ईडी को अपनी यात्रा या ठहरने का ब्यौरा देंगे. बता दें कि कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कई आपराधिक मामलों में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है. जिसमे विदेश से 305 करोड़ रुपये धन प्राप्त करने का आरोप है.

बतादें कि यह मामला तब का है, जब उनके पिता पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से कहा था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की स्वतंत्रता का स्पष्ट रूप से दुरुपयोग कर रहे है. ताकि पिछले साल ईडी ने कोर्ट में पेश की गई आरोप पत्र में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आरोपी नंबर 1 बताया था.

एयरसेल-मैक्सिस डील में कुल नौ आरोपियों के नाम ईडी ने शामिल किए है. आरोप पत्र में वित्तमंत्री रहते पी चिदंबरम पर अपने पद और दफ्तर का दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में धमकी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago