देश

UP News: भीषण गर्मी के बीच यूपी के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब महंगी नहीं होगी बिजली, पावर टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

UP News: बिजली बिल को लेकर यूपी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. अब यूपी में बिजली महंगी नहीं होगी. विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी वाले यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें 18 से 23 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाने की बात कही गई थी. फिलहाल यूपीपीसीएल के इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी गई है. वहीं बिजली कर्मचारियों के लिए जरूर एक बड़े झटके वाली खबर सामने आई है. क्योंकि अब इनको भी अपने घरों में अनिवार्य रूप से मीटर लगाना होगा और जो बिल आएगा उसका भुगतान करना होगा.

ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि विद्युत नियामक आयोग ने ग्रेटर नोएडा में बिजली की दरों में 10 प्रतिशत की कटौती करने के आदेश जारी किए हैं. यानी साफ है कि यहां के बिजली ग्राहकों को 10 प्रतिशत सस्ती बिजली मिलेगी.

ये भी पढ़ें- UP News: बागपत में चोरी करने पर बच्चों को दी गई तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुनी गई थी शिकायतें

बता दें कि विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर कई जगहों पर बैठकें की थी और ग्राहकों की शिकायतें सुनीं व उस पर गौर किया था. इसी के बाद नोएडा के लोगों के साथ ही पूरे प्रदेश को बिजली दरों में राहत दी गई.

आयोग ने तय किया ट्रांसमिशन टैरिफ

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजली कर्मचारियों का जो एलएमवी-10 था, उसे टैरिफ शेड्यूल से बाहर कर दिया गया है. इसी के साथ आयोग ने ट्रांसमिशन टैरिफ 26 पैसे प्रति यूनिट तय किया है.

अगले 10 साल तक नहीं हो सकती है बिजली दरों में बढ़ोत्तरी

वहीं उपभोक्ता परिषद ने मीडिया को जानकारी दी कि जब तक बिजली कम्पनियों पर बिजली ग्राहकों का बकाया बना रहेगा, तब तक उत्तर प्रदेश में बिजली दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी. फिलहाल अब कुल सरप्लस बढ़कर 33121 करोड़ रुपए हो गया है. उपभोक्ता परिषद ने बताया कि इस तरह अगर देखा जाए तो आने वाले 10 सालों तक बिजली दरों में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की जा सकती है. परिषद ने आगे बताया कि, बिजली चोरी का खामियाजा यूपी के बिजली ग्राहकों पर न पड़े इसीलिए नुकसान का आकलन बिजनेस प्लान के तहत किया गया है. परिषद ने आगे कहा कि आयोग की ओर से 15,200 करोड़ सब्सिडी को मानकर जो टैरिफ का निर्धारण स्लैब वाइज किया गया है, उससे बिजली कम्पनियों को करीब 85, 105.59 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

44 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago