देश

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट ने किया दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का निर्माण, सामान रखने के लिए मिलेगी मुफ्त लॉकर सुविधा

सुभाष सिंह

Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) में तेजी से श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है. वहीं इसी के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां पर सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. इस सुविधा केंद्र में श्रद्धालुओं को अपना सामान रखने के लिए मुफ्त में लॉकर की सुविधा दी जाएगी. साथ ही यहीं से रामलला की आरती के लिए पास की भी सुविधा रहेगी और साथ ही पेयजल और शौचालय की भी सुविधा रहेगी.

रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले राम मंदिर ट्रस्ट उनके भक्तों की सुख-सुविधा की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसके लिए सुग्रीव किला के पास दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. इसकी क्षमता 25000 श्रद्धालुओं की है, जिनको यहीं से राम लला की सुबह, दोपहर और शाम की आरती का पास ही नहीं मिलेगा बल्कि उनको बैठने के साथ पेयजल की सुविधा और सामान रखने के लिए मुफ्त लॉकर भी उपलब्ध होगा. रामलला के मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्ति मार्ग पर इस श्रद्धालु सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. यहीं पर सुबह 6:00 बजे से राम लला की सुबह, दोपहर और सायंकाल होने वाली आरती में शामिल होने के लिए पास मिलेगा.

ये भी पढ़ें- UP News: धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि से बजने वाले लाउडस्पीकर पर फिर से लगेगी रोक, CM योगी ने दिए ये निर्देश, नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सेवा होगी समाप्त

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा कहते हैं कि सुग्रीव किला के पास दर्शनार्थियों के लिए बैठने, सामान रखने के लिए मुफ्त लॉकर सुविधा और पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय की सुविधा मिलेगी. अभी इसकी क्षमता 25 हजार दर्शनार्थियों की होगी, जिसको बाद में आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा. बता दें कि मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्दी ही यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा. बताया जा रहा है कि जनवरी में रामलला को स्थायी गर्भगृह में विराजमान किया जा सकता है. हालांकि अभी से ही श्रद्धालु भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

8 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

34 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

43 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

58 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago