देश

Varanasi News: रंग लाया छात्रों का विरोध प्रदर्शन, अब IIT और BHU के बीच में नहीं खड़ी होगी दीवार, ऐसे होगी दोनों कैंपस की सुरक्षा

Varanasi News: IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद आईआईटी बीएचयू और बीएचयू कैंपस के बीच दीवार खड़ी करने का जो फैसला लिया गया था, उसे तमाम हंगामे के बाद बीएचयू प्रशासन को रद्द करना पड़ा है. फिलहाल अब दोनों कैंपस के बीच में दीवार नहीं खड़ी करने का निर्णय लिया गया है. इसी के साथ कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने का फैसला किया गया है.

बता दें कि आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के बीच दीवार खड़ी करने के फैसले को लेकर छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था. छात्रों ने कहा कि दीवार खड़ी न करके कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई जाए. इसी को लेकर BHU (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) और IIT BHU (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू) के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई है, जिसमें छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई.  बाद में निर्णय लिया गया है कि दीवार नहीं खड़ी की जाएगी, बल्कि कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई और वृहद निगरानी, सीसीटीवी, रास्तों पर लाइट्स बढ़ाने सहित कई कदम उठाने का निर्णय लिया गया है.

बताया गया है कि दोनों संस्थाओं के बीच बैठक करीब 3 घंटे तक चली है. इस पूरे मामले को लेकर बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन और IIT BHU के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन की उपस्थिति में ये बैठक हुई है, जिसमें दोनों संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे. खबरों के मुताबिक, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दीवार खड़ी कर देने के मामले में कहा कि इससे सुरक्षा सम्बंधी चिंताओं का समाधान नहीं होगा. इसी के साथ ही दीवार खड़ी करने में आने वाली चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की तेज स्पीड पर लगेगा ब्रेक, जानें क्या होगी स्पीड लिमिट

दीवार खड़ी करने में ये चीजें बनीं रोड़ा

बैठक के दौरान चर्चा की गई कि वर्तमान में दोनों कैंपस में अनेक संकाय, इकाइयां और सेवाएं जैसे चिकित्सालय, सीवेज व्यवस्था, बिजली और जल आपूर्ति, पोस्ट ऑफिस, परिसर की सड़कें आदि का प्रयोग साझा रूप से किया जा रहा है. ऐसे में अगर दीवार खड़ी की जाती है तो तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ बैठक के दौरान दोनों संस्थाओं की छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है.

सुरक्षा के लिए ये किए जाएंगे बंदोबस्त

बैठक के दौरान सुरक्षा के लिए दोनों संस्थानों के कैंपस में सीसीटीवी निगरानी में तेजी लाने की बात कही गई. इसके लिए वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड से मदद लेने की बात कही गई है, जो कि पहले ही इस सम्बंध में परिसर का सर्वे कर चुका है. कैंपस के रास्तों में प्रकाश के लिए बेहतर लाइट की व्यवस्था की जाएगी. हालांकि परिसर में इसको लेकर काम भी शुरू हो चुका है और दो दिन के अंदर सभी मार्गों में प्रकाश की भरपूर व्यवस्था कर दी जाएगी.

दोनों संस्थानों के कैंपस के सुरक्षा चेक पोस्ट को और मजबूत करने की बात पर मोहर लगी है. इसी के साथ 24 घंटे सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

परिसर के सभी सातों द्वारों की सुरक्षा को लेकर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी और संस्थान से बाहर के लोगों व असामाजिक तत्वों का परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. तो इसी के साथ सुरक्षा से जुड़े और भी कई उपाय दोनों संस्थानों में किए जा रहे हैं.

क्या हुआ था?

बता दें कि बीते बुधवार की रात को IIT BHU कैंपस में एक छात्रा नाइट वॉक कर रही थी. तभी तीन मनचले कैंपस में घुस गए और छात्रा से छेड़छाड़ करने के साथ ही उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया था और जबरन किस लिया था. इस घटना के बाद से ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago