ICC World Cup 2023

IND vs SA: ईशान किशन ने ग्राउंड पर जाकर क्या कहा था? अय्यर ने किया खुलासा

IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में स्पिनर रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में पांच बल्लेबाजों को फंसाया. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान कोहली और अय्यर के बीच जब साझेदारी चल रही थी, उसी समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के माध्यम से क्रीज पर खेल रहे बल्लेबाजों के लिए कुछ संदेश भिजवाया था, इसके बाद भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने लगे.

रोहित शर्मा ने अय्यर के लिए क्या संदेश भेजा था?

इस मैच में श्रेयस अय्यर जिस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, उस समय भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 93 रन था. शुरुआत में अपनी बल्लेबाजी के दौरान श्रेयस अय्यर संघर्ष करते हुए दिखे थे. इसके बाद जब रोहित ने संदेश भिजवाया उसके बाद अय्यर तेजी से रन बनाने लगे. मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैसेज भिजवाने के लिए वो अपने कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन का धन्यवाद देना चाहते हैं. अय्यर ने कहा कि वो उस समय तेजी से बल्लेबाजी करने को कहा था लेकिन उन्हें समझदारी से बल्लेबाजी करने को कहा. उनके इस मैसेज से मैं सही से बल्लेबाजी कर सका. इसके साथ ही मुझे काफी मदद भी मिली.

श्रेयस अय्यर ने कोहली ने साथ की शतकीय साझेदारी

भारतीय टीम के बल्लेबाजी के दौरान स्टार विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 134 रनों की शानदार साझेदारी हुई. जिसकी बदौलत टीम ने बड़े स्कोर तक पहुंची और विपक्षी टीम के सामने चेज करने के लिए 327 रनों का टारगेट रखा. कोहली के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनके साथ बल्लेबाजी करने में काफी मजा आता है. अय्यर ने कहा कि जब कोई विकटों के बीच काफी तेजी से रन लेता है तो आनंद आता है. बता दें कि वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर अब तक 293 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- Sunil Narine Retires: कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 सालों से कर रहे थे मौके का इंतजार

-भारत एक्सप्रेस 

Vikash Jha

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

16 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

51 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

57 minutes ago