देश

Lucknow News: अब ATM से निकलेगा गेहूं-चावल, घटतौली से मिलेगी राहत, राजधानी में शुरू हुआ पहला ग्रेन एटीएम

Grain ATM: अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुफ्त राशन पाने के लिए दुकानों पर लोगों को लम्बी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी और न ही घटतौली की शिकार होना पड़ेगा. अब एटीएम से ठीक उसी तरह अनाज निकलेगा, जैसे पैसा निकलता है. कुल मिलाकर लोगों को इससे जल्दी राशन मिलेगा और समय की बचत होगी. इस एटीएम को अन्नपूर्ति एटीएम का नाम दिया गया है. इसी तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी जल्द से जल्द ग्रेन एटीएम लगेंगे. यह योगी सरकार की पायलट योजना है.

बता दें कि लखनऊ में पहले ग्रेन एटीएम का शुभारम्भ 17 मार्च को लखनऊ के हसमगंज में किया गया है. यहां राशन विक्रेता पंकज गिरि के यहां ग्रेन एटीएम लगाया गया है. उनका कहना है कि इस एटीएम के लगने के बाद से जो दुकान के बाहर लोगों की लम्बी-लम्बी लाइन लग जाती थी, अब वो नहीं लगेगी. लोगों को इससे जल्दी अनाज मिल सकेगा.

बता दें कि यूपी में इससे पहले वारणसी और गोरखपुर में भी ग्रेन एटीएम लगाया गया है. देश भर में करीब 9 जगहों पर ग्रेन एटीएम अब तक लगाए गए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) देशभर में संचालित की जा रही है और इसका लाभ 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा है. योजना के तहत राशन कार्ड पर यूनिट के हिसाब से प्रति यूनिट पर 5 किलो गेहूं और चावल दिया जाता है. इस तरह यदि परिवार में 3 सदस्य हैं तो 15 किलो गेहूं और चावल प्रति माह दिया जा रहा है. राशन वितरण में घटतौली होने और लाभार्थी को राशन की मात्रा कम मिलने की शिकायतों को रोकने के लिए सरकार ग्रेन एटीएम लेकर आई है.

पढ़े इसे भी- Umesh Pal Murder Case: नैनी जेल में पड़ा छापा, माफिया अतीक के बेटे की बैरक में एक घंटे चला तलाशी अभियान

अब घटतौली से नहीं परेशान होंगे ग्राहक

लखनऊ में पहले ‘ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत पर जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि अभी तक उपभोक्ताओं को तराजू से तौलकर चावल, गेहूं आदि दिए जाते थे जिससे घटतौली की तमाम शिकायतें सामने आती थीं. ग्राहक हमेशा आरोप लगाते थे कि उनको अनाज कम दिया गया है, लेकिन अब ग्रेन एटीएम के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने का काम किया जाएगा. एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले जो राशन कम मिलता था उसकी भी शिकायत नहीं आएगी.

एक की कीमत 12-15 लाख रुपये

जिलापूर्ति अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि पूरे देश में केवल 9 ऐसे ATM लगे हैं, जिसमें से उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में 1-1 ATM लगाया गया है. इसके लगने के बाद घटतौली की शिकायतों में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि अभी यह भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है. सफलता के बाद इसे हर शहर में और हर कोटेदार के यहां लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एक ग्रेन एटीएम की कीमत 12-15 लाख रुपए आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago