इमरान खान के घर पर चला बुलडोजर
Bulldozer Action against Imran Khan: पाकिस्तान हालात खराब होता जा रहा है. प्रशासनिक अमले की ओर से यहां भी बुलडोजर की हनक देखी गई है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची और उनका गेट गिराकर घर में दाखिल हुई. इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब इमरान खान तोशाखाना मामले में इस्लमाबाद अदालत में हाजिर होने के लिए रवाना हुए. हालांकि, रास्ते में उनके काफिले की एक गाड़ी भी पलट गई. लेकिन, इस बीच उनके जमान पार्क स्थित घर पर ताबड़तोड़ ढंग से पुलिसिया कार्रवाई भी हुई और प्रशासन ने उनके घर को अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना की इमरान खान ने ट्वीट करके निंदा की और अपना आक्रोश जाहिर किया.
पुलिस की कार्रवाई से इमरान खान के समर्थकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. लिहाजा, इस्लामाबाद में जहां एक तरह से कर्फ्यू का आलम है वहीं लाहौर में इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थकों और पुलिस में झड़पें देखने को मिल रही हैं. लाहौर का बिगड़ता माहौल किसी गृह युद्ध की ओर जाता मालूम पड़ रहा है. इस बीच इमरान खान ने पुलिस की ओर से उनके घर पर की गई कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, “पंजाब पुलिस ने जमान पार्क (लाहौर) स्थित मेरे घर पर धावा बोला है, जहां बुशरा बीबी (इमरान खान की बीवी) अकेले हैं. ये लोग किस कानून के तहत ऐसा कर रहे हैं? यह ‘लंदन प्लान’ का हिस्सा है जहां एक की नियुक्ति के बदले भगोड़े नवाज शरीफ को सत्ता में वापस लाने को लेकर सहमति बनी.”
इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में इस्लमाबाद की जिला अदालत में सेशन जज जफर इकबाल के समक्ष पेश होने वाले हैं. इस बीच लाहौर में उनके घर पर हुई कार्रवाई के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और समर्थकों के साथ झड़पें भी देखी जा रही है. लाहौर से लोग लगातार वीडियो ट्वीट कर रहे हैं, जिसका असर पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों में भी देखा जा रहा है.
इस बीच पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर ने भी एक ट्वीट भी रिट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया कि इमरान खान के घर जमान पार्क के भीतर से पुलिस पर फायरिंग की गई. हालांकि, बाद यह ट्वीट हटा दिया गया. लेकिन, मीर के हैंडल से यह वीडियो ट्वीट किया गया जिसमें पुलिस इमरान के घर में दाखिल हो रही है.
इमरान खान जब अदालत के लिए रवाना हुए तो उनके काफिला में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया और दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है.
पाकिस्तान में बहरहाल अभी हालात संदिग्ध बने हुए हैं. पीटीआई के वर्कर अलग-अलग इलाकों में आक्रोशित होकर सड़क पर हैं. खास तौर पर लाहौर में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…