देश

Mukesh Ambani: अरबपतियों में मची होड़ के बीच मुकेश अंबानी को भारी नुकसान, गंवाई इतनी दौलत, गौतम अडानी को जबरदस्त फायदा

Latest Forbes List: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को नुकसान पहुंचा है. वह एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं. लेकिन हाल ही की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी को झटका लगा है और वह एक पायदान नीचे खिसक गए हैं. इसके अलावा उनकी इनकी संपत्ति में भी गिरावट आई है. वहीं दूसरी तरफ भारत के दूसरे अमीर शख्स गौतम अडानी को इस रिपोर्ट के मुताबिक फायदा हुआ है और उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ है.

हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट में गौतम अडानी कुछ पायदान चढ़े हैं तो वहीं इनकी संपत्ति में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफे की बड़ी वजह उनके शुक्रवार को सभी शेयरों में बढ़ोतरी रही. अडानी ग्रुप की ट्रांसमिशन कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की उछाल देखी गई. इसके अलावा बाकि के शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई है.

एक पायदान खिसककर 13वें पायदान पर पहुंचे मुकेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को फोर्ब्स (Forbes) की रीयल टाइम बिलियनेयर लिस्ट में नुकसान हुआ है और वह 12वें पायदान से खिसककर 13वें नंबर पर पायदन पर पहुंच गए हैं. इनकी संपत्ति में शुक्रवार को 103 मिलियन डॉलर यानी 805 करोड़ की गिरावट आई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर .067 फीसदी गिरकर 2,224 रुपये पर बंद हुए थे.

यह भी पढ़ें-   खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर रेड, 6 साथी गिरफ्तार, पंजाब के कई शहरों में इंटरनेट बंद

गौतम अडानी एक दिन में की 1.1 अरब डॉलर की कमाई

वहीं दूसरी तरफ भारत में विवादों चल रहे अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने एक दिन में दुनिया के सभी अरबपतियों से ज्यादा की कमाई की है. अडानी की कुल संपत्ति में एक दिन में 1.1 अरब डॉलर या 9078 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लेज पेरी रही हैं. उन्होंने एक दिन में 1 अरब डॉलर की कमाई की है. वहीं अब बिलियनेयरों की लिस्ट में गौतम अडानी 24 नंबर पर पहुंच चुके हैं.

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, एक दिन में सबसे ज्यादा नुकसान दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट को हुआ है, उन्होंने 3.7 अरब डॉलर गवाएं हैं. इसके बाद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को नुकसान हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

37 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

1 hour ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

1 hour ago