देश

UP News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का दिल्ली में खुला NRI अकाउंट, विदेश में बैठे रामभक्तों के लिए खुशखबरी

सुभाष सिंह

UP News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. प्रथम तल के छत की ढलाई का कार्य लगभग 80 % से अधिक हो चुका है. ऐसे में राम भक्त भी दिल खोल कर दान दे रहे हैं. वहीं भारत सहित विदेश में रहने वाले राम भक्तों ने एक बड़ी रकम इकठ्ठा कर रखी है लेकिन ट्रस्ट के पास व्यवस्था न होने के कारण दान रामलला को समर्पित नहीं हो पा रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए एसबीआई दिल्ली में खाता खोल दिया गया है और अब जल्द ही विदेश से रामलाल को दान आना शुरू हो जाएगा.

तीन महीने में एनआरआई भक्त दिल खोलकर कर सकेंगे दान

इस सम्बंध में ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बड़ी बड़ी संख्या में मुरारी बापू के अनुदायकों ने रामलाल के लिए दान इकठ्ठा किया है लेकिन ट्रस्ट के पास विदेशी धन लाने की व्यवस्था न होने से भक्त दान नहीं दे पा रहे हैं. दिल्ली के पार्लियामेंट में एसबीआई के ब्रांच में खाता खोल दिया गया है और तकनीकी प्रक्रिया के बाद करीब 3 महीने में एनआरआई भक्त भी रामलाल को दिल खोल कर दान कर सकेंगे. प्रकाश गुप्ता ने आगे बताया कि एनआरआई के लिए सरकार व्यवस्था है कि कोई भी ट्रस्ट या संस्था दो-तीन साल तक पूरा होने के बाद वह अपने अकाउंट का ऑडिट कराए. ऑडिट कराने के बाद रिपोर्ट दे. उसके बाद अगर सरकार को संतुष्टि होती है तो वह आपको धन देने के लिए ऐलान करेंगे. हमारा 3 साल पूरा हो रहा है. अब हम अपने 3 साल के ऑडिट रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे. मुझे उम्मीद है कि अक्टूबर नवंबर तक हमको विदेशी चंदा प्राप्त करने की अनुमति प्रदान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- G-20 Summit: जी-20 सम्मेलन के आखिरी दिन विदेशी मेहमानों ने भगवान बुद्ध की तपोस्थली का किया भ्रमण

करीब एक करोड़ रुपए दान प्रतिमाह आ रहा है भक्तों की तरफ से

किन लोगों ने दान देने के लिए पैसे रोक के रखे हैं, इस सवाल पर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दान बहुत से लोग देना चाहते हैं. जो भारतीय विदेश में हैं सब देना चाहते हैं और सब ने इकट्ठा भी कर रखा है. मुरारी बापू हैं उनके कितने शिष्यों ने इकट्ठा कर रखा है दान, लेकिन अनुमति नहीं थी, इसलिए हमने वह पैसा लेने से मना कर दिया. जब अनुमति प्रदान हो जाएगी सब पैसा अकाउंट में आ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

14 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

42 minutes ago