लाइफस्टाइल

Glowing skin tips: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं नेचुरल उपाय, त्वचा की कई समस्याओं का है इलाज

Glowing skin tips: शायद ही कोई ऐसा हो, जो खूबसूरत दिखना नहीं चाहता हो. इन दिनों सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी अपनी खूबसूरती और लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं. ऐसे में अपनी त्वचा की चमक और निखार बनाए रखने के लिए लोग स्किन का खास ख्याल रखते हैं. लेकिन इन दिनों लगातार बढ़ते प्रदूषण और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों का शिकार होते जा रहे हैं.

खूबसूरत दिखने के लिए तमाम लड़कियां तरह-तरह के प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि धूल और मिट्टी की वजह से चेहरे की चमक छिन जाती है. गर्मियों में चेहरे की चमक को बरकरार रख पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरुरी होता है. इसके लिए लोग कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं. ऐसे में त्वचा संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं. धूप-धूल और मिट्टी की वजह से रुखी और बेजान स्किन में जान लाने के लिए दूध और केले का पैक इस्तेमाल कर आप स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं.

कैसे तैयार करें दूध और केले का फेस पैक

दूध और केले का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले केले का एक छोटा टुकड़ा लें, उसके बाद अब इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और फिर ग्राइंडर की मदद से इसका पेस्ट बना लें. पेस्ट तैयार होने के बाद इसमें कॉफी पाउडर मिलाएं. अब तैयार है नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक, जिसे आप अपने स्किन पर लगा सकते हैं.

यह भी पढें:Kangna Ranaut: जिम में कंगना रनौत जमकर बहा रहीं पसीना, वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान

और क्या करें

सोने से पहले ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. आप चाहें मेकअप लगाते हैं या नहीं, लेकिन सोने से पहले चेहरे की सफाई करना बेहद जरुरी है. अब हल्के हाथों से चेहरे पर मॉइस्चराइजर से मसाज करें. ध्यान रहे कि ये मसाज आपको फेशवॉश करने के 1-2 मिनट के अंदर ही करनी है. चेहरे पर नमी बरकारार हो साथ ही उसपर पानी पूरी तरह से सूखा न हो.

-भारत एक्सप्रेस  

Akansha

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

19 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

57 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago