देश

Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, रॉल्स रायस कार से टकराया डीजल टैंकर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नगीना इलाके के उमरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक डीजल टैंकर ने रॉल्स रायस कार को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया. हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रॉल्स रायस में बैठी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई.

हादसे में जली कार

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नगीना थाना इलाके में तेज रफ्तार रॉल्स रायस कार डीजल टैंकर से टकरा गई. जिसमें टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर के पलटने से चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में आग लग गई. जिसमें कार सवार तीन लोग झुलस गए.

कार सवार घायलों को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे की जानकारी देते हुए एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे में मरने वाले और घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है. इसके अलावा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

13 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

15 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

28 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

32 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

50 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

1 hour ago