Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, रॉल्स रायस कार से टकराया डीजल टैंकर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नगीना इलाके के उमरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक डीजल टैंकर ने रॉल्स रायस कार को टक्कर मार दी.

नूंह में भीषण सड़क हादसा

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नगीना इलाके के उमरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक डीजल टैंकर ने रॉल्स रायस कार को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया. हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रॉल्स रायस में बैठी एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई.

हादसे में जली कार

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नगीना थाना इलाके में तेज रफ्तार रॉल्स रायस कार डीजल टैंकर से टकरा गई. जिसमें टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर के पलटने से चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में आग लग गई. जिसमें कार सवार तीन लोग झुलस गए.

कार सवार घायलों को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे की जानकारी देते हुए एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे में मरने वाले और घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है. इसके अलावा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital