देश

UP Politics: “सपा अब भाजपा का सफाया करके ही लेगी दम…साजिश नहीं होने देगी कामयाब”, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

UP News: उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज है. साथ ही एक-दूसरे को चुनाव में हराने के दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान लगातार भाजपा को हराने का आ रहा है. इसी क्रम में एक बार फिर से अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोला है और तमाम आरोप लगाते हुए भाजपा का सफाया करने का दम भरा है और कहा है कि 2022 में सपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साजिश करके सरकार नहीं बनाने दी गई थी.

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने साल 2022 में बीजेपी पर साजिश करने का आरोप लगाया और कहा कि, उस वक्त साजिश करके भाजपा ने सपा की सरकार नहीं बनने दी थी. इस मौके पर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा, बीजेपी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी. इस बार बीजेपी की साजिश कामयाब नहीं होगी.”

ये भी पढ़ें- Bareilly: स्मैक तस्कर से यारी इंस्पेक्टर साहब को पड़ी भारी, 7 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

बीजेपी में है कायरों की जमात

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ”बीजेपी कायरों की जमात है. तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद इस बार बीजेपी सपा की ताकत के सामने नहीं टिक पाएगी.” भाजपा का घमंड चूर करने का दावा करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, “सपा की ताकत के सामने इस बार बीजेपी का घमंड चकनाचूर हो जाएगा.” सपा का लक्ष्य बताते हुए अखिलेश ने कहा कि, “पार्टी का लक्ष्य बड़ा है. सपा इंडिया गठबंधन और पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी.” भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ”बीजेपी नफरती और षड्यंत्रकारी पार्टी है. उसने देश की मिलीजुली संस्कृति पर आघात करने के साथ ही समाज को बांटने का काम किया है.”

लूट और भ्रष्टाचार से सराबोर है बीजेपी

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर आगे हमला बोला और कहा कि, “बीजेपी, सपा और इसके नेतृत्व को बदनाम करती है और वास्तविक मुद्दों के अर्थ बदलने में माहिर है. भाजपा लूट के साथ ही भ्रष्टाचार से सराबोर है. इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में एक मत से हिन्दू-मुस्लिम एक होकर अखिलेश यादव का साथ देंगे, इसका फैसला किया गया है. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद एसटी हसन, विधायक अबू आसिम आजमी और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

33 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago