देश

Nuh Violence: गृह मंत्री का बड़ा बयान, बोले- पूरी प्लानिंग के साथ कराई गई हिंसा, हाथों में लाठियां और हथियार, किसी ने तो किया होगा इंतजाम

हरियाणा के मेवात-नूंह में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. विश्व हिंदी परिषद और उसके अनुषांगिक संगठन बजरंग दल ने बृजमंडल यात्रा निकाली थी. इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया. देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई. अब इस हिंसा को लेकर सियासत भी तेज हो रही है. विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगा रहा है तो वहीं सत्तारूढ़ दल का आरोप है कि विपक्ष इस घटना के बाद से ही अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा हुआ है.

पूरी प्लानिंग के साथ हुई हिंसा- अनिल विज

इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है, लेकिन जिस तरह से लोगों ने यात्रा की घेरेबंदी करके हमला किया, वो पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था. इसके पीछे बड़ी साजिश चल रही थी. लोग हाथों में लाठियां लेकर मंदिरों के आसपास पहाड़ियों पर चढ़े हुए थे. ये लाठियां कहां से आईं, किसी ने तो इनका इंतजाम किया होगा. गोलियां चलाई जा रही थीं. एंट्री प्वाइंट भी लोग इकट्ठा हो गए थे. ये एक प्लान के तहत हुआ है. हथियारों से हमला किया गया. जो इसी साजिश का हिस्सा था.

यह भी पढ़ें- Nuh Violence: बजंरग दल नेता की हत्या से जुड़ा सामने आया CCTV फुटेज, सुलझेगी बजरंग दल नेता की हत्या की गुत्‍थी?

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए स्कैनिंग कमेटी गठित

गृह मंत्री ने कहा, जांच में जल्द ही सारी चीजों का खुलासा हो जाएगा. रिपोर्ट आने से पहले हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते हैं. हालात सामान्य होते ही इंटरनेट की सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी. अनिल विज ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और स्कैनिंग के लिए एक कमेटी गठित की गई है. ये समिति 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म को स्कैन करेगी. अगर किसी भी प्रकार की ऐसी भड़काऊ पोस्ट मिलती है तो शेयर करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

जांच एजेंसियां अलर्ट

गृह मंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें, जिससे किसी तरह माहौल खराब होने की स्थिति बने. जांच एजेंसियां लगातार सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही हैं. ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

4 seconds ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

5 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

50 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago