देश

दिल्ली-NCR में झमाझम बादल बरसने से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश ?

Weather Report Today: राजधानी दिल्ली में भारी उमस के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. शुक्रवार रात से दिल्ली में कफी हल्की तो काफी तेज बारिश हो रही है. वहीं आज सुबह शनिवार को मौसम काफी खुशनमुमा बना हुआ है, हल्की-हल्की बारिश हो रही है. लगातार हो बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था और लगातार बारिश होने की संभावना जतायी थी. विभाग के मुताबिक, अभी आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके चलते दिल्ली एनसीआर में शनिवार और रविवार को भी रुक-रुककर तेज बारिश होगी.

बारिश के चलते आज तापमान में बदलाव हो रहा है. आज शनिवार को अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीरी में 6 अगस्त के बाद 10 अगस्त से फिर से मौसम सुहावना होने के आसार हैं.

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के अलावा कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य शामिल हैं. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 9 अगस्त तक हल्की से तेजी बारिश की संभावना जतायी गई है. अगर मध्य भारत की बात करें तो यहां भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिलेगा. वहीं दक्षिणी भारत में बारिश के बाद कुछ राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही

मुंबई में शुक्रवार को तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. यहां भी शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शहर में ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है. मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को शहर रेड अलर्ट पर था. मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 0.8 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं कोलाबा में तटीय वेधशाला ने शून्य मिमी दर्ज की, जो हल्की बारिश का संकेत है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

57 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago