देश

Chandrayaan-3 के लिए आज परीक्षा का दिन, इसरो बोला- यान की दो तिहाई यात्रा पूरी लेकिन…

Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 ने पिछले महीने इसरो से सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होकर इतिहास रच दिया था. इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी दो-तिहाई यात्रा पूरी कर ली है और वह चांद के करीब पहुंच रहा है. इसके साथ ही इसरो ने कहा कि आज यानी 5 अगस्त को चंद्रयान-3 के लिए परीक्षा की घड़ी है. करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी पर चंद्रमा की ग्रैविटी यान को अपनी ओर खींचेगी. वहीं, चंद्रयान-3 भी चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ने की कोशिश करेगा.

Chandrayaan-3 को चंद्रमा के ऑर्बिट में डालने का दिन

इसरो ने बताया कि शनिवार यानी 5 अगस्त का दिन चंद्रयान-3 के लिए बेहद खास और चुनौतिपूर्ण दिन है. इसरो ने कहा कि आज चंद्रयान-3 को चंद्रमा के ऑर्बिट यानी कक्षा में डालने की तैयारी है. इसरो ने बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब सात बजे चंद्रयान-3 को लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन(LOI) कराया जाएगा यानी आम भाषा में बोले तो यान को चांद के ऑर्बिट में डाला जाएगा. यह ऑर्बिट चंद्रमा का पहला ऑर्बिट यानी कक्षा होगा.

वही, अगले दिन 6 अगस्त की रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 को चांद के दूसरे ऑर्बिट में डाला जाएगा. 9 अगस्त की दोपहर में करीब पौने दो बजे यान को चांद के तीसरे ऑर्बिट में डाला जाएगा. उसके बाद 14 अगस्त की दोपहर 12 बजे चौथे ऑर्बिट तथा 16 अगस्त की सुबह चांद के पांचवें ऑर्बिट में चंद्रयान-3 को डाला जाएगा. बताया गया कि 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग होंगे.

ये भी पढ़ें- Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

अभी 19 दिन की यात्रा शेष

बता दें कि 14 जुलाई को इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था. अब यह यान चांद की ओर अपनी तेज गति के बढ़ रहा है.बताया गया कि 17 अगस्त को ही चंद्रयान-3 को चांद की 100 किलोमीटर ऊंचाई वाली गोलाकार कक्षा में डाला जाएगा. 18 और 20 अगस्त को डीऑर्बिटिंग होगी मतलब कि चंद्रमा की दूरी को कम किया जाएगा. वहीं, लैंडर मॉड्यूल 100 x30 किलोमीटर के ऑर्बिट में जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 की अभी 19 दिनों की यात्रा बची हुई है. बताया गया कि 23 अगस्त की शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

8 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

13 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

26 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

35 minutes ago