देश

Nuh Violence: दंगाइयों ने महिला जज की कार में लगाई आग, एसीजेएम ने तीन साल की बेटी के साथ भागकर बचाई जान, FIR दर्ज

हरियाणा के नूंह जिले में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग कई जिलों तक पहुंच गई है. स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस और प्रशासन जुटा हुआ है. नूंह हिंसा में एक महिला जज की कार को भी निशाना बनाया गया. जिसमें महिला एसीजेएम और उनकी तीन साल की बेटी सवार थीं. उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी और बेटी की जान बचाई. ये बातें उन्होंने दर्ज कराई गई शिकायत में बताई हैं.

एसीजेएम की गाड़ी को दंगाइयों ने फूंका

पीटीआई के मुताबिक, नूंह शहर में बीते मंगलवार को एक FIR दर्ज कराई गई थी. जिसमें बताया गया कि एसीजेएम अंजिल जैन की गाड़ी पर बीते सोमवार को हुई हिंसा में हमलावरों ने पथराव और गोलीबारी की. जिसमें उन्हें अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भागना पड़ा. महिला जज ने अपनी बेटी और कर्मचारियों के साथ नूंह के पुराने बस स्टैंड का एक वर्कशॉप में छिपकर जान बचाई.

महिला जज ने भागकर बचाई जान

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे एसीजेएम अपनी बेटी और सुरक्षा गार्ड सियाराम के साथ कार से दवा खरीदने के लिए नलहर स्थित मेडिकल कॉलेज गई थीं. मेडिकल कॉलेज से जब दवा लेकर लौट रही थीं तभी दिल्ली-अलवर रोड पर पुराने बस अड्डे के पास भीड़ ने उनपर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- Bareilly: IPS प्रभाकर चौधरी के तबादले पर उनके पिता ने जाहिर की नाराजगी, बोले-“नेताओं की नजर में खटकता है मेरा बेटा” BJP पर निकाली भड़ास

हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्हों ने किसी तरह से बस अड्डे के वर्कशॉप में छिपकर अपनी जान बचाई. वहां पर कुछ वकील भी मौजूद थे. दंगाइयों ने कार में आग लगा दी थी. जो अगले दिन जली हुई हालत में मिली.

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेता डॉ.शमा मोहम्मद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब एक जज के साथ ऐसा हो सकता है तो सोचिए, बीजेपी शासित राज्यों में आम लोगों के साथ क्या होता होगा और कितना सुरक्षित है ? हरियाणा की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago