देश

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, इलाके में तनाव का माहौल; सड़क पर उतरीं नर्सें

Ratnagiri Nursing Student Sexual Harassment: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती बेहोश हालत में पाई गई. फिलहाल, पिड़िता का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि युवती के शरीर पर जख्म के निशान भी देखे गए हैं. यौन उत्पीड़न की इस घटना के बाद नर्सिंग की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. नर्सों ने इस निंदनीय घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है, साथ ही आरोपी को फांसी देने की मांग की है.

बेहोशी की हालत में मिली नर्सिंग की छात्रा

पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग की छात्रा रत्नागिरी के चंपक मैदान में बेहोशी की हालत में मिली. जिसके बाद पीड़ित युवती को पुलिस द्वारा स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस वक्त उसका इलाज चल रहा है. इस यौन उत्पीड़न की घटना के बाद से लगातार रत्नागिरी में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है. लोगों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज और जिला सिविल अस्पताल के सामने धरना दिया है. प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए यातायात को भी रोका.

पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शकारियों से की बातचीत

वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. उपविभागीय पुलिस अधिकारी निलेश मैनकर और पुलिस अधीक्षक महेश तोरास्कर ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत की और जांच के लिए कुछ समय देने और उसमें सहयोग करने की बात कही. पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या क्यों की? आरोपी संजय रॉय ने किया बड़ा खुलासा

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago