लाइफस्टाइल

इस बदलते मौसम में आप भी खांसी जुकाम से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Cough Cold Home Remedy: बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने के साथ सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें आम हैं. लेकिन हमारे देश में हर परेशानी के लिए लोग डॉक्टरों के पास नहीं जाते. हमारी ही किचन में कई ऐसे घरेलु नुस्खे छिपे होते हैं, जिनसे खांसी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियां फुर्र हो जाती हैं. जी हां खांसी और जुकाम से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित होते हैं. आइए हम आपको बतात हैं.

ये हैं सबसे सरल उपाय (Cough Cold Home Remedy)

आपको बता दें कि गले की खराश को शांत करने और खांसी को कम करने के लिए सबसे सरल उपाय है कि हम नमक के पानी से गरारा कर सकते हैं. इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में लगभग आधा चम्मच नमक मिलाकर 15-30 सेकंड तक गरारे करें. ऐसा करने से गले की खराश से राहत मिलती है. आप इसे दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं. दूसरा घरेलू नुस्खा यह है कि अदरक के टुकड़ों को एक चुटकी दालचीनी और हल्दी के साथ पानी में उबालकर पेय तैयार कर लें. उसे छानकर सेवन करने से गेल को राहत मिलेगा.

तुलसी के पत्ते (Cough Cold Home Remedy)

वहीं तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने पर खांसी-जुकाम से राहत मिलती है. तुलसी के पत्तों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खांसी को रोकने में सहायक होते हैं. वहीं शहद, तुलसी की पत्तियां और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर सेवन करने से खांसी और सर्दी से राहत मिलती है. शहद में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं. ऐसे में गर्म पानी में शहद और ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस मिलाकर पीने से गले की खराश और खांसी से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लेकर मलाइका तक, कई सितारे पीते हैं ‘ब्लैक वॉटर’, आखिर क्या है इसकी खासियत?

इसके अलावा अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो चिकन सूप खांसी और जुकाम के लिए फायदेमंद होता है. पोषक तत्वों और हाइड्रेशन से भरपूर चिकन सूप गले की खराश को शांत करने में मदद कर सकता है. चिकन सूप में अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए इसे तैयार कर सकते हैं. वहीं लहसुन के सेवन से खांसी और जुकाम छूमंतर हो सकता है. लहसुन को कच्चा या हल्का भूनकर खाने से खांसी-जुकाम से राहत मिल सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

56 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago