देश

Divya Pahuja Murder Case: अश्लील तस्वीरें बनीं मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या का कारण, आरोपी हुए गिरफ्तार

Divya Pahuja Murder Case: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को कल 3 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान अभिजीत सिंह (56), हेमराज (28) और ओमप्रकाश (23) के रूप में हुई है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सेक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है.

होटल के मालिक ने मारी गोली

पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के गुरुग्राम के एक होटल में मृत पाए जाने पर एसपी सिटी मुकेश कुमार ने कहा, “दिव्या (27 वर्षीय) नाम की लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी, जो एक होटल का मालिक है. पुलिस ने जब होटल के CCTV फुटेज को खंगाला तो अपराध की पुष्टि हुई, अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है. क्राइम टीम भी मामले की जांच कर रही है.”

अश्लील तस्वीरें बनी हत्या का कारण

होटल मालिक ने ही दिव्या को गोली मारी थी. पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी होटल मालिक ने बताया कि उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें दिव्या पाहुजा के पास थीं. जिन्हें लेकर वो उसे ब्लैकमेल कर रही थी. कई बार पैसे मांगने के बाद अब वो उससे बहुत बड़ी रकम की मांग करने लगी थी. ऐसे में वो उसे होटल लेकर आया और अपनी तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा. लेकिन दिव्या ने ऐसा करने से मना कर दिया. यहां तक की उसने उससे फोन का पासवर्ड भी मांगा. लेकिन दिव्या ने वो भी नहीं दिया. जिसके बाद उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया.

दिव्या की बहन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

दिव्या की बहन नैना पाहूजा ने एफआईआर में उसके गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी. और होटल के मालिक अभिजीत के साथ उसके होने की बात कही थी. पुलिस की जांछ में सीसीटीवी फुटेज में होटल से शव को घसीटते दिखे जाने के बाद हत्या का खुलासा हुआ. शव को ठिकाने लगाने के लिए बीएमडब्ल्यू कार में उसे डालकर ले जाया गया था. जिसमें होटल के मालिक के अलावा हेमराज और ओमप्रकाश भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: Delhi News: “ED कल सुबह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है”, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट शेयर कर किया बड़ा दावा

बता दें कि दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह थी. जिसे मुंबई पुलिस ने 7 फरवरी, 2016 को मार गिराया था. दिव्या उस दौरान संदीप गाडोली के साथ रूम में थी.

Rohit Rai

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

46 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago