दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज
ED And CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा किया है. सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि खबरें आ रही हैं कि कल (4 जनवरी) सुबह ईडी मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. पोस्ट में ये भी कहा जा गया है कि ईडी उनके आवास पर छापेमारी करेगी.
बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को तीसरी बार पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी के समन का जवाब सीएम केजरीवाल ने लिखित में जवाब भेजकर नोटिस को अवैध करार दिया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी सीएम को बार-बार नोटिस भेजकर लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है.
आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी ने समन उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश के तहत भेजा है. AAP का ये भी आरोप है कि ईडी बार-बार इसलिए नोटिस भेज रही है, जिससे उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया जाए और वह प्रचार न कर पाएं.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय के किसी भी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. केजरीवाल ने अपने पहले भेजे गए पत्रों का सजवाब देने के लिए कहा है, जिसमें उन्होंने कथित पूठताछ के लिए बुलाए जाने के वास्तिवक इरादे और उसके प्रकृति को लेकर स्ष्टीकरण की मांग की थी. इससे पहले सीएम ईडी के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था. ये कहते हुए सीएम ने पेश होने से इनकार कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…