ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने सोमवार (25 मई) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. इस दौरान राज्य के विकास, निवेश और नई योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बैठक की जानकारी साझा की.
पीएमओ की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच ओडिशा की प्रगति और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई. वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य के सर्वांगीण विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी को ओडिशा सरकार के दूसरे वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. राज्य सरकार इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है.
इस मुलाकात से एक दिन पहले मुख्यमंत्री माझी ने खुर्दा जिले के औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा किया था. उन्होंने कई बड़ी विनिर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर वहां चल रहे कामकाज की जानकारी ली. मुख्यमंत्री सबसे पहले कालीबेती औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ट्राइमेट्रो गारमेंट्स कंपनी पहुंचे. ईपीआईसी समूह की इस कंपनी ने भारत में अपनी पहली यूनिट ओडिशा में शुरू की है. करीब 376 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार इस परियोजना की आधारशिला अप्रैल 2025 में रखी गई थी. कम समय में इसका निर्माण पूरा होना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कार्यकाल खत्म, लेकिन रसूख कायम! यूपी में पंचायत चुनाव होने तक पुराने प्रधानों के हाथ में ही रहेगी गांवों की चाबी
मुख्यमंत्री ने मुंडांबा औद्योगिक पार्क में स्थित एनाड्रोन सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का भी दौरा किया. यह कंपनी रक्षा उपकरणों के निर्माण में काम करती है. लगभग 97 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से 165 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने हवाई लक्ष्य प्रणाली, ग्राउंड सपोर्ट उपकरण और अन्य आधुनिक रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन भी देखा. राज्य सरकार का कहना है कि ऐसे निवेश से ओडिशा में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…