देश

Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास पर जानलेवा हमला, ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए. घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे. उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा. भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की. हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है. स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के सीने में गोली लगी है. इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है.

ASI ने सरकारी रिवाल्वर से मारी गोली

एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने पत्रकारों से कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. एएसआई ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है. पुलिसकर्मी ने गाड़ी से बाहर निकलते ही मंत्री पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. आरोपित एएसआई से पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में भीड़ पर चढ़ा ट्रक, छह की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते. साल 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की. 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago