देश

Ramcharitmanas: लखनऊ में जलाई गई रामचरितमानस की प्रतियां, स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में उतरा अखिल भारतीय ओबीसी महासभा

Ramcharitmanas: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक ओर रविवार को मौर्य ने अपना बयान वापस लेने से इंकार कर दिया. दूसरी ओर उनके समर्थन में अब अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उतर गया है और उसने लखनऊ के पीजीआई के वृंदावन योजना में रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर इस विवाद को और हवा दे दी है. पुलिस फिलहाल इस बारे में जानकारी जुटा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है.

पीजीआई थाना इलाके के वृंदावन योजना इलाके में रामचरितमानस की प्रतियां के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट हो गई है.

देखें मौर्य का नया बयान
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने नए बयान में कहा कि रामचरितमानस पर दिए बयान से वह नहीं पलटेंगे. रविवार को उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा, जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलता, उसी तरह से इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा.

रामचरितमानस को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें कि हाल ही में सपा एसएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी थी. उन्होंने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी. इसके बाद से उनका विरोध शुरू हो गया है. तो वहीं रविवार को हुई प्रतियां फूंकने की इस घटना ने इस विवाद को और भी भड़काने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: ‘स्वामी प्रसाद कराएं अपना DNA टेस्ट, बाप आतंकवादी ही निकलेगा’, बोले- जगतगुरु परमहंस आचार्य

गौरतलब है कि रविवार सुबह अयोध्या से तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर डीएनए टेस्ट कराते हैं तो उनका बाप कोई आतंकवादी ही होगा. इसी के साथ उनके सिर, नाक व कान कलम करने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है. इससे पहले प्राची साध्वी सहित कई अन्य धर्म गुरुओं का भी बयान सामने आ चुका है.

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

13 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

14 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

15 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

34 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

34 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

48 minutes ago