देश

लिव-इन रिलेशनशिप में बिताए 75 साल, अब शादी की तो बाराती बने पोते-पोतियां

Live In  Relationship: शादी की उम्र आज के वक्त में 30-35 तक पहुंच चुकी है. दूसरी ओर लिव रिलेशनशिप को लोग समाज में पसंद नहीं करते हैं. हालांकि इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है. आज तो लिव इन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सोचिए कि आज से 50 साल पहले क्या स्थिति होगी. इस बीच एक दिलचस्प खबर सामने आ रही कि एक कपल ने 75 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की है. अब आखिर ये मामला क्या है चलिए आज हम आपको बताते हैं.

दरअसल, गुजरात के साबरकांठा जिले से एक कपल की कहानी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक ये कपल दशकों से लिव-इन में रह रहा था. अब वे उम्र के आठवें दशक में प्रवेश कर चुके हैं. उनके बच्चे ही नहीं पोते-पोतियां हो चुके हैं. अब जाकर इस दंपत्ति ने शादी रचाई है. इस शादी में 75 साल का दूल्हा और 73 साल की दादी दुल्हन बनी. उनकी शादी में उनके बेटे-बेटियां ही नहीं, पोते-पोतियां भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें-क्या राम लला की प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या आएंगे आडवाणी और जोशी? VHP ने दी बड़ी जानकारी

साबरकांठा नें भाई मंगलाजी रोजाद और उनकी पत्नी वेचाती बहन अब तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन, समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार, जब ऐसे जोड़े में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है और उसका विधिवत विवाह नहीं हुआ है तो मृत्यु के बाद उसका श्राद्ध कार्यक्रम नहीं होता है. इसके लिए कानूनी रूप से विवाहित होना चाहिए. अब तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले इस जोड़े ने जीवन के अंतीम पड़ाव में शादी कर ली और समाज के रीति-रिवाजों को जिंदा रखा. इस जोड़े की शादी में पूरे गांव के लोगों ने भाग लिया. ढोल नगाड़ों के साथ मंगल गीत गाए गए और बच्चों ने माता-पिता की शादी का जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें-Coronavirus Return: फिर डराने लगा कोरोना! कर्नाटक सरकार ने की मास्क पहनने की अपील, जारी की ये एडवाइजरी

बता दें कि इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी उमड़े. इलाके में पहले भी इस तरह की शादियां होती रही हैं और इन शादियों में उनके बेटे समेत कई रिश्तेदार भी शामिल हुए. उनकी मौजूदगी में शादियां हुईं. इस क्षेत्र में इस उम्र में शादी असामान्य नहीं है, जिसके चलते यह शादी चर्चा में है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago