देश

‘लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको साथ लड़ना होगा..अब हम सभी तैयार हैं,’ बोले खरगे, जानें I.N.D.I.A के किस नेता ने क्या-कहा?

I.N.D.I.A. Alliance News: कांग्रेस की अगुवाई में आज दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई. उस बैठक के उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी विपक्षी दलों की एकजुटता दर्शाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ने की बात कही. खरगे बोले— “लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को साथ लड़ना होगा और अब हम सभी इसके लिए तैयार हैं”

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हाल में जो हुआ..भाजपा ने गलत किया. हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया है. हम पहले से कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं.”

“पहली बार देश में 151 सांसदों को निलंबित किया गया”

खरगे ने आगे कहा, “यह पहली बार है जब देश में 151 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया है. यह गलत है,हम इसके खिलाफ लड़ेंगे…हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं.” उन्होंने कहा कि हमने 22 दिसंबर को विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है.

अखिलेश बोले- यूपी में हम बीजेपी को हराएंगे

I.N.D.I.A. गठबंधन बैठक पर दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे.” उन्होंने दावा किया कि हम बीजेपी को हराएंगे. यूपी में सभी 80 सीटों हराएंगे और बीजेपी देश से हट जाएगी.

के.सी. वेणुगोपाल ने कहा- बैठक बहुत सफल रही

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह बहुत सफल और सार्थक बैठक रही. हमारा मुख्य फोकस सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना था.”

INDIA गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार और एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए. इस दौरान वे मीडिया से बचने नजर आए. सोनिया और राहुल गांधी भी बैठक के बाद बाहर निकले.

यह भी पढ़िए: क्या सीट शेयरिंग पर अब बनेगी बात? कांग्रेस ने किया नई समिति का गठन, गहलोत समेत ये नेता शामिल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago