रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
तमिलनाडु में आपदा-पीड़ितों का बचाव कार्य (फोटो सोर्स: डिफेंस PRO चेन्नई)
Tamil Nadu Rescue & Relief Operations: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के अनेक जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. वहां तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी, तेनकासी और रामनाथपुरम सहित कई दक्षिणी जिलों में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी. जिसके चलते जलभराव की समस्या आई और हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा.
अब भारतीय तटरक्षक बल, आपदा राहत बल और भारतीय सेना समेत कई संस्थाएं पीड़ित-जनों की मदद कर रही हैं. डिफेंस पीआरओ चेन्नई के सोशल मीडिया हैंडिल पर आज बताया गया कि भारतीय सेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के नानालकाडु में 57 महिलाओं, 39 पुरुषों और 15 बच्चों का बचाया.
सेना के जवानों ने पीड़ित-जनों को खाना भी मुहैया कराया. सोशल मीडिया पर पीड़ित-जनों के बचाव अभियान से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों आप देख सकते हैं कि आपदा के बीच लोगों को कैसा बचाया जा रहा है. कई स्थानों पर हेलिकॉप्टर की मदद ली गई है.
तमिलनाडु में तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी, तेनकासी और रामनाथपुरम जिलों के अलावा तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में भी भारी बारिश होने की सूचना है. वहां लगातार हो रही बारिश से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, तमिलनाडु के पूर्वी तटीय इलाकों और मन्नार की खाड़ी पर चक्रवाती हवाओं का असर रहेगा. विभाग ने कहा कि 18 दिसंबर को तमिलनाडु के रामनाथपुरम, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, पुदुकोट्टई और तंजावुर जिलों में भारी बारिश हुई है.
तूतीकोरिन में भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या-16 तिरुनेलवेली और थूथुकुडी दोनों जिलों के जिला प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए हुए है. भारतीय तटरक्षक बल की 6 आपदा राहत टीमों (डीआरटी) को बचाव और राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया है.
— भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…