देश

राज्यसभा चुनाव के बीच सुभासपा सुप्रीमो राजभर फिर चर्चा में, बोले- भाजपा को 400 सीटें दिलाने में जुटा हूं, जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाऊंगा

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर फिर चर्चा में हैं. उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर बयान दिया था, अब उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एक रणनीति तैयार करने की बात कही है. वह वाराणसी पहुंचे और वहां राहुल गांधी पर हमला बोला.

राजभर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं तो उन (कांग्रेसियों) से पहले ही काशी पहुंच चुका हूं और मैं शंकरजी का सबसे बड़ा भक्त हूं. आप देखिए कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों के साथ अन्याय किया है इसलिए राहुल गांधी को भोले का आशीर्वाद नहीं मिलेगा.”

राजभर ने राज्यसभा चुनाव और मंत्री पद मिलने में देरी के सवाल पर कहा कि मैं भाजपा से नाराज नहीं हूं. बल्कि हम पूरे मन से भाजपा को 400 सीटें दिलाने के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं. वहीं, राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया से दूरी को लेकर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि हमारे पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित हैं. हम लोकसभा चुनाव के प्रचार—प्रसार में अंबेडकर नगर सहित अन्य जिलों के लगातार दौरे पर हैं.

ये भी पढ़ें-Muzaffarnagar News: महिला ने 50 हजार दिए और बना डाला ‘टाइम बम’, गिरफ्तार जावेद निकला नेपाल का, भाई अमेरिका में, जानें कहां से जुटाया मौत का सामान

‘हमारे कुल 6 विधायक हैं, एक विधायक जेल में हैं’

राजभर ने कहा— एक बात हम स्पष्ट कर दें कि हमारे कुल 6 विधायक हैं, जिसमें एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में हैं. मगर, हमारे अन्य सभी पांच विधायक भाजपा को वोट करेंगे. अगर आवश्यकता पड़ी तो हम एक अतिरिक्त वोट के लिए भी न्यायालय का रूख करेंगे.

‘पल्लवी के साहस को सलाम’

ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए सपा पर भी हमला बोला. इसी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल की नाराजगी को लेकर कहा कि, मैं पल्लवी पटेल के साहस को सलाम करता हूं. निश्चित ही उन्होंने जो कुछ भी कहा है बेहद जिम्मेदारी पूर्वक और सोच समझकर कहा है. इसी के साथ ही सुभासपा प्रमुख ने कहा कि, मैं भी सपा के विधायकों और बड़े पदाधिकारी से कहना चाहूंगा कि समाजवादी पार्टी मुखिया द्वारा अल्पसंख्यक और पिछड़ों के किसी भी अधिकार के बारे में कभी सोचा नहीं गया. आप समाजवादी पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तरह बहिष्कार करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago