ट्रेंडिंग

धत्त तेरे की… पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए सनी लियोन के नाम पर भर दिया फॉर्म, प्रवेश पत्र भी बनकर आ गया!

UP Police Constable Bharti Exam: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन अजब-गजब मामला सामने आ गया. यहां कन्नौज में किसी ने पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम पर एग्जाम का एडमिट कार्ड बनवा लिया. उस एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की जगह सनी लियोनी की फोटो और नाम नजर आ रहा है.

NDTV.com की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरबी) ने राज्य के 75 जिलों में 2,385 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई. इस दो दिवसीय परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं. यह परीक्षा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है. इस बीच कन्नौज जिले में ऐसा प्रवेश पत्र सामने आया, जो यूपी ही नहीं देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है.

वायरल हुए प्रवेश पत्र के फोटो के हिसाब से अभ्यर्थी को तिर्वा के श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में परीक्षा देनी थी. ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कॉलेज को जब अभ्यर्थियों की लिस्ट में इस अभ्यर्थी के बारे में पता चला तो वो चौंक गए. ऐसा प्रवेश पत्र बनवाने वाले को अब यूपी पुलिस खोज रही है. हालांकि, ये भी जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है.

  • भारत एक्सप्रेस इस प्रवेश पत्र की पुष्टि नहीं करता। यह फोटो केवल सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ​दिखाया गया है।
Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल को ‘Modi Phobia’, कांग्रेस नेता पर भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जानें और क्या कहा?

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

14 minutes ago

संगम नगरी प्रयागराज में निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्‍य शोभायात्रा, ‘संकटमोचक’ बने पूर्व IAS धीरज श्रीवास्तव, चुनावी मैदान में आएंगे नजर?

प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…

1 hour ago

अमित शाह से मिले निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति पर हुई चर्चा

Sanjay Nishad Meets Amit Shah: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई…

1 hour ago

कामिनी कौशल: रेडियो पर नाटक करने के मिलते थे सिर्फ 10 रुपये, पहली ही फिल्म ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

Kamini Kaushal Biography: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने अपने करियर की शुरुआत…

2 hours ago