देश

वैज्ञानिक R. Chidambaram का निधन, पोखरण परमाणु परीक्षणों में निभाई थी अहम भूमिका

पोखरण परमाणु परिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले देश के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया है. उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिदंबरम ने शनिवार तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली.

पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित

चिदंबरम का जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था. उन्हें भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम में अहम भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने पोखरण-I (1975) और पोखरण-II (1998) के परमाणु परिक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी. चिदंबरम को साल 1975 और साल 1999 में पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था. पोखरण परमाणु परीक्षणों के मुख्य वास्तुकार ने 1974 में बॉम्बे से पोखरण तक प्लूटोनियम ले जाने वाले सैन्य ट्रक में यात्रा की. ‘इंडिया राइजिंग मेमोयर ऑफ अ साइंटिस्ट’ में उन्होंने इसका खुलासा किया कि यह कार्यक्रम 1974 और 1998 के बीच गुप्त रखा गया था.

इन महत्वपूर्ण पदों पर रहे

चिदंबरम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक, परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव के तौर पर काम किया है. इसके अलावा वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष भी रहे थे.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वैज्ञानिक आर चिदंबरम के निधन पर दुख जताया. उन्होंने एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग का नेतृत्व करने वाले और हथियारों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाला चिदंबरम के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. देश द्वारा किए गए दो परमाणु परीक्षणों में चिदंबरम की भूमिका यादगार थी. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

1 minute ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

4 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

18 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

18 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago