देश

Karpoori Thakur Jayanti: भारत रत्न मिलने पर कर्पूरी ठाकुर के पोते-पोती ने की PM मोदी की सराहना, बोले- ‘हमें बहुत गर्व हो रहा है’

Karpoori Thakur Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनके पोती-पोते के बयान आए हैं. एक ओर बुधवार को जहां राज्य में जगह-जगह भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो उनके परिवार में भारत रत्न को लेकर खुशी दिखाई दे रही है. वहीं, इस मौके पर पहली बार पूर्व सीएम के पोते और पोती मीडिया के सामने आए और भारत रत्न दिए जाने को लेकर पीएम मोदी की सराहना की.

 

मालूम हो कि आज पूरे बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है. कहीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं रैली निकाली जा रही है. जयंती को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की ओर से बिहार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से अलंकृत किए जाने की मांग 1988 में उनके निधन के बाद से ही की जा रही थी. फिलहाल बिहार की ये मांग केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है. इसी के साथ ही कर्पूरी ठाकुर को मानने वालों में हर्ष की लहर दौड़ गई है. कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर पहली बार उनके पोता और पोती मीडिया के सामने आए और अपने मन की बात शेयर की.

ये भी पढ़ें- कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर PM मोदी ने लिखा ब्लॉग, बताया उनसे जुड़ा यादगार किस्सा

अच्छा हो रहा है महसूस

कर्पूरी ठाकुर के पोते और पोती बोले कि हम केंद्र सरकार के फैसले से बहुत खुश हैं. पोते डॉ अभिनव विकास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा महसूस हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, ‘मैं 13 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं. मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तमाम पार्टियों को धन्यवाद देना चाहता हूं.’ मालूम हो कि, अभिनव पेशे से डॉक्टर हैं और हृदय रोग विशेषज्ञ हैं.

उनको नहीं देखा

वहीं, कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉक्टर जागृति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लग रहा है, बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है. इसी के साथ ये भी कहा कि, ‘मैनें कभी उन्हें (कर्पूरी ठाकुर) देखा नहीं है, लेकिन अपने पिता से उनकी लाखों कहानियां सुनी हैं.’ जागृति ने आगे कहा कि, उनके दादा गरीब दुखिया के जननायक थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

2 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

7 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

28 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago