खेल

IND vs ENG: क्या पुजारा-रहाणे का करियर खत्म? रोहित शर्मा के जवाब से मिले संकेत

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को संकेत दिया कि अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट करियर खत्म हो गया. क्योंकि टीम मैनेजमेंट का ध्यान अब युवाओं को ज्यादा मौके देने पर है. विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से बाहर रहने के फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा या अजिंक्य रहाणे को टीम में मौका दिया जाएगा लेकिन अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति अब पीछे मुकड़कर देखने के मूड में नहीं हैं.

टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा का प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हो रहा है. 25-29 जनवरी के बीच हैदराबाद में दोनों देशों के बीच पहला मैच खेला जाएगा. विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच के लिए रजत पाटीदार को चुना गया है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने का कारण बताया. उन्होंने कहा की अनुभवी खिलाड़ियों पर विचार किया गया था लेकिन युवा खिलाड़ियों को कब मौका मिलेगा.

युवा खिलाड़ियों को कब मिलेगा मौका?

रोहित शर्मा ने कहा कि, हमने सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर विचार किया था, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों को कब मौका मिलेगा? हमने इस पर विचार किया. एक अनुभवी खिलाड़ी को बाहर रखना या उनके नाम पर विचा नहीं करना बहुत कठिन है. उन्होंने जितने रन बनाए हैं और जिस तरह का अनुभव उनके पास है, उन्होंने जितने मैच जिताए हैं, इन सबको नजर अंदाज करना काफी मुश्किल है.

किसी के लिए बंद नहीं हुए हैं टीम के दरवाजे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखने का फैसला आसान नहीं था. बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट मैच खेले थे. वहीं चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि किसी के लिए भी टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.

क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने बजाया डंका, लगातार दूसरी बार जीता ICC T20 Cricketer of The Year का खिताब

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले कोच राहुल द्रविड़ का बयान, KL राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

भारत vs इंग्लैंड एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम, 2016 में किया था कारनामा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

17 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

27 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

35 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

56 minutes ago